Breaking News

विकास दुबे के एनकाउंटर पर आया तापसी पन्नू का आया ये रिएक्शन

गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक इसी दौरान पुलिस की गोली का विकास दुबे शिकार हो गया। कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है।

गौरतलब है कि विकास दुबे कल उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर उज्जैन पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया।

विकास दुबे के एनकाउंटर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस एनकाउंटर पर तो हैरानी जताई ही है, इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया जो कई मौकों पर बॉलीवुड फिल्मों को कोसते हैं। तापसी ट्वीट कर कहती हैं- क्या बात है ये तो हमने कभी सोचा ही नहीं था, और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।

बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में कानपुर मुठभेड़ केस का आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था, एसटीएफ सड़क मार्ग से लेकर उसे कानपुर के लिए रवाना हो गई थी। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में विकास दुबे मुख्य आरोपी था जो कई दिनों से फरार चल रहा था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘पुष्पा 2: द रूल’ में देखने को मिलेगा यह दमदार सीन, हैदराबाद में शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का सिनेमा प्रेमियों को बेसब्री ...