Breaking News

दफ्तर से एक दिन की छुट्टी लेकर इन जगहों पर बनाएं वैलेंटाइन डे पर घूमने का प्लान

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन को प्यार करने वाले अपने साथी के साथ बिताना पसंद करते हैं। इस मौके पर वह रोमांटिक डिनर पर जाते हैं, शहर की किसी खूबसूरत जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वक्त बिता सकें। बाजारों, माॅल या सिनेमाघरों में भी इस दिन काफी कपल्स नजर आ जाते हैं। लेकिन अगर शोर शराबे से दूर सिर्फ आप और आपके साथी को कुछ सुकून और रोमांटिक पल बिताने हैं तो महज एक दिन की छुट्टी लेकर 14 फरवरी को सफर पर निकल सकते हैं। ऐसी बहुत सी सुंदर जगहें हैं, जहां एक दिन में घूमकर आया जा सकता है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर एक दिन की छुट्टी में कहां घूमने जा सकते हैं कपल।

मसूरी

दिल्ली या आसपास रहते हैं तो मसूरी जा सकते हैं। 13 फरवरी की रात बस या ट्रेन से देहरादून के लिए रवाना हो सकते हैं। सुबह तड़के वहां से मसूरी के लिए कैब या बस मिल जाएगी। होटल पहुंचकर फ्रेश हो जाएं और मसूरी के सुहाने सफर के लिए निकल चलें। रेंट पर स्कूटी मिल जाएगी, जिससे मसूरी की वादियों को घूम सकते हैं। रात में वापसी भी कर सकते हैं।

आगरा

वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं तो आगरा भी जा सकते हैं। आगरा प्यार के प्रतीक ताज की नगरी है। दिल्ली से आगरा के लिए ट्रेन मिल जाएगी। इसके अलावा 4-5 घंटे की ड्राइव करके भी आगरा पहुंच सकते हैं। ताजमहल और पुराना किला घूमने जा सकते हैं। शाम तक फ्री होकर वापस भी लौट सकते हैं।

जयपुर

दिल्ली से जयपुर की दूरी महज 4 घंटे की है। ट्रेन या बस से 13 फरवरी की शाम जयपुर के लिए रवाना हो जाएं। रात या तड़के सुबह जयपुर पहुंचकर होटल में फ्रेश हो लें। जयपुर के किले, झील, हवा महल आदि घूमने जा सकते हैं। रात तक घूमकर वापसी कर सकते हैं।

चंडीगढ़

दिल्ली से चंडीगढ़ करीब है। आप पार्टनर या दोस्तों किसी के भी साथ रोड ट्रिप के लिए चंडीगढ़ जा सकते हैं। बाइक या कार से रोड ट्रिप पर जाना हमेशा यादगार बन जाएगा। रास्ते में किसी ढाबे का लजीज खाना, चाय की टपरी पर बैठना और चंडीगढ़ में सुखना लेक व यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद लेना आपका दिन बना देगा।

About News Desk (P)

Check Also

नीता अंबानी से काव्या मारन तक, ये हैं आईपीएल टीमों की सबसे अमीर महिलाएं

आईपीएल 2024 जारी है। आईपीएल में कई टीमो की ब्रांड वैल्यू करोड़ों में है। इन्हीं ...