Breaking News

पत्नी की हत्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जिले के नारखी थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर दावा किया है कि उसने महिला की हत्या कर शव को एक नहर में फेंक  दिया है। आरोपी को पत्नी पसंद नहीं थी औऱ वह किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता था।

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि 25 मार्च को नारखी थाना क्षेत्र से अम्बिका नामक एक महिला गायब हो गयी थी। पुलिस ने इसकी गुमशुदगी दर्ज जर जब छानबीन की तो पता चला कि उसे उसी के पति अजय ने मंगलसूत्र देने के नाम पर बुलाया था और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा 

About Samar Saleel

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...