Breaking News

हंसने के हैं ये जबरदस्त फायदे, आप भी जरूर आजमाएं

हंसना और किसी और को हंसाना एक कला है। आज के व्यस्त जिंदगी में लोग अक्सर किसी न किसी वजह से परेशान रहते है। यहां तक कि लोग हंसना भी भूल गए हैं। जैसे एक जिंदगी के लिए खाना और पानी की जरूरत होती है वैसे ही हंसना भी हमारे जिंदगी के लिए जरूरी तत्व है।

आपकी हंसी आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है।हंसना हमारे शरीर के लिए एक दवा है।डॉक्टर्स भी हंसने का एक्सरसाइज मरीजों को बताते हैं। एक हंसी हमारे चेहरे को और भी खूबसूरत बनाने में मदद करती है। आज हम आपको बताते है कि हंसना हमारे लिए क्यों फायदेकारक है।

  • हंसने से हमारी इम्यून सिस्टम मजबूत होती है, इससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए आप हंसते रहें।
  • आपको किसी कारणवश रात में नींद आने में परेशानी होती है तो हंसी आपको इस परेशानी से बचाऐगी। हंसने से शरीर में ऐसा हार्मोन बनता है, जो हमें एक अच्छी नींद में मदद करता है।
  • हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेलेंस्ड रखने में भी हंसी मदद करती है इससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है।
  • हंसना हमारे दिल के होने वाले बीमारियों से बचाता है। इससे हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से लड़ने में मटट मिलती है।
  • हंसना हमारे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन सप्लाई करने में मदद करती है। हंसने के दौरान हमारी सांसे तेजी से चलती है जिससे सांस लेने और छोड़ने का समय बढता है। यह हमारे शरीर के एनर्जी लेवल को बढाता है।
  • दिल से हंसने पर हमारा मानसिक तनाव कम होता है। हंसने पर हमारा मन खुश रहता है और इससे हम अपनी परेशानियों को आसानी से सामना कर पाते हैं।
  • हंसी हमारे शरीर में पॉजीटिव एनर्जी लाती है और इससे हमारे मन से नकारात्मक सोच कम होने लगता है।
  • हंसने से हमारी खूबसूरती बनी रहती है और जल्दी बुढापा नहीं आता है। यंग दिखने के लिए आज से आप खुलकर हंसना शुरू कर दें।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...