Breaking News

दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी-मस्तानी’ की मुरीद हुई ‘द अकेडमी’, क्लिप साझा कर बढ़ाया हौसला

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों लाइम लाइट से दूर अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। जल्द ही अभिनेत्री मां बनने वाली हैं। इस साल जनवरी में वे ‘फाइटर’ फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ एक्शन करती नजर आई थीं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद भी आया था। वहीं कल यानि 3 अप्रैल को दुनिया भर में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ‘द अकेडमी’ ने दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक गाने के क्लिप को साझा किया है।

‘दीवानी-मस्तानी’ की क्लिप ‘द अकेडमी’ पर
दीपिका पादुकोण सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। विन डीजल से लेकर कई बड़े हॉलीवुड स्टार्स उनके अभिनय के मुरीद हैं। हाल ही में ‘द अकडेमी’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिका की फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के एक गाने की क्लिप को साझा करते हुए लिखा है, ‘दीपिका पादुकोण ‘दीवानी-मस्तानी’ गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। ‘दीवानी-मस्तानी’ उस साल के सर्वश्रष्ठ गानों में से एक गाना था।

पति रणवीर हुए गौरवान्वित
दीपिका पादुकोण के गाने के क्लिप को साझा करते हुए ‘द अकेडमी’ ने आगे लिखा है, ‘इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ प्रियंका चोपड़ा भी थीं।’ दीपिका की इस उपलब्धि पर पति रणवीर सिंह ने अपनी खुशी जाहिर की है। रणवीर ने कमेंट सेक्शन में जाकर पत्नी दीपिका की तारीफ में लिखा है, ‘मेस्मेरिक’। सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस भी ‘द अकेडमी’ की पोस्ट पर जा कर दीपिका पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।

फैंस लूटा रहे हैं प्यार
दीपिका पदुकोण के चाहने वाले सिर्फ भारत ही नहीं हैं बल्कि दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस भी ‘द अकेडमी’ के कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘इस गाने में दीपिका की खूबसूरती देखने लायक है। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी दूसरी अभिनेत्री इस गाने को यूं निभा पातीं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘यह हिंदी सिनेमा में अब तक के सबसे महान गीतों में से एक के रूप में जाना जाएगा।’ एक दूसरे यूजर ने कहा है, ‘अब तक के सबसे खूबसूरती से फिल्माए गए गाने को पहचानने के लिए धन्यवाद ‘द अकेडमी’ का धन्यवाद।’

About News Desk (P)

Check Also

स्वास्थ्य समस्याओं के बीच कोर्ट में पेश होंगे हार्वे विंस्टीन, फिर होगा आरोपों से आमना-सामना

कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बावजूद, हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे विंस्टीन के आज ...