Breaking News

नवरात्रि के नवरंग, नवदुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा के लिए पहनने अलग-अलग रंग के कपड़े

मार्च में होली के बाद सबसे प्रमुख त्योहार नवरात्रि का आता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है। नवरात्रि नौ दिनों का पावन पर्व है, जिसमें माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। भक्त उपवास रखते हैं और नौ दिनों तक मां के हर स्वरूप की खास पूजा करते हैं। जैसे सभी देवियों का अलग स्वरूप है, वैसे ही उनको प्रसन्न करने का अलग तरीका है। माता के सभी नौ स्वरूपों के अलग अलग प्रिय रंग हैं। माता के प्रिय रंग से उनका श्रृंगार कर सकते हैं और वस्त्र पहना सकते हैं। वहीं खुद भी मां के सभी स्वरूपों की उपासना के दौरान उनके प्रिय रंगों के कपड़ों को पहनकर मां को प्रसन्न किया जा सकता है। यहां नवदुर्गा के सभी स्वरूपों के प्रिय 9 रंगों के बारे में बताया जा रहा है।

प्रथम नवरात्रि पीला रंग

नवरात्रि की शुरुआत माता शैलपुत्री की पूजा से होती है। पहले दिन घटस्थापना के बाद मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है। इस दौरान पीले रंग के वस्त्र पहनकर घटस्थापना करना और पूजा करना शुभ माना जाता है। आप भी नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। माता का श्रृंगार भी पीले रंग के वस्त्रों से कर सकते हैं।

दूसरा दिन हरा रंग

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है। इस दिन हरे रंग की साड़ी या कुर्ता सलवार में तैयार हो सकते हैं और माता की पूजा कर सकते हैं।

तीसरा दिन भूरा रंग

देवी चंद्रघंटा की पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन की जाती है। मां चंद्रघंटा की पूजा में भूरे रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है। भूरे रंग का कुर्ता और लाॅन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं। सलवार सूट और फ्लोरल प्रिंट भूरी साड़ी भी काफी सुंदर लुक दे सकती हैं।

चौथा दिन नारंगी रंग

मां दुर्गा का एक स्वरूप देवी कुष्मांडा हैं, जिसकी पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है। मान्यता है कि माता कुष्मांडा का प्रिय रंग नारंगी है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना चाहती हैं तो अभिनेत्रियों के इन एथनिक आउटफिट को अपना सकती हैं।

About News Desk (P)

Check Also

नीता अंबानी से काव्या मारन तक, ये हैं आईपीएल टीमों की सबसे अमीर महिलाएं

आईपीएल 2024 जारी है। आईपीएल में कई टीमो की ब्रांड वैल्यू करोड़ों में है। इन्हीं ...