Breaking News

किसानों की सबसे बड़ी विरोधी है ट्विटरजीवी कांग्रेस : सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ। गेहूं खरीद पर टवीटर पर बयान देकर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर फंस गई है। गेहूं खरीद कर रिकार्ड बनाने वाली योगी सरकार ने कांग्रेस नेता को आईना दिखा दिया है। उत्‍तर प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा महीनों तक उत्‍तर प्रदेश की शक्‍ल न देखने वाली कांग्रेस की टवीटरजीवी नेता कब से किसानों का हित सोचने लगी। गमले में गेहूं धान और आलू उगाने की संस्‍कृति के पोषक कांग्रेस के नेताओं को यह भी नहीं पता कि योगी सरकार ने उत्‍तर प्रदेश के इतिहास में गेहूं खरीद कर सबसे बड़ा इतिहास बनाया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को यह जानकारी होना चाहिए कि सरकार कुल 1288461 किसानों से 56.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि गेहूं की खरीद सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि गेहूं की खरीद क्रय केन्द्र पर क्रम बद्ध तरीके से बंद की जा रही है। जिन केन्द्रों पर किसान गेहूं लेकर आ रहे हैं। उनसे गेहूं की खरीद की जा रही है। योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का किसान खुशहाल है। वह तेजी से तरक्की के रास्तों पर बढ़ रहा है, जो कांग्रेस से देखा नहीं जा रहा है।

सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसानी को तकनीक से जोड़ने का काम किया गया। अनाज खरीद से बिचौलियों को बाहर कर सीधे किसानों के खातों में अनाज की कीमत भेजी रही है। हर दस किलोमीटर के दायरे में सरकार ने एक खरीद केन्द्र बनाया है, ताकि किसानों को अपनी फसल लेकर दूर न भटकना पड़े। अनाज भेजने वाले हर किसान को 72 घंटे के अंदर भुगतान किया गया है। किसानों, गरीबों और ग्रामीण का बेड़ा गर्त करने वाली कांग्रेस कब से उनकी हितैषी बन रही है।

योगी सरकार ने ई-मंडियों की शुरुआत, ई-पॉप मशीनों का उपयोग जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाएं किसानों को दी जा रही हैं। वर्षा की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने गेहूं को बचाने के लिये मजबूत तैयारी की है। पहली बार मंडियों में पानी, बैठने के लिये छायादार व्यवस्था से किसानों को राहत मिली है। मंडियों में किसानों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए केन्द्रों पर ऑक्सीमीटर, इफ्रारेड थर्मामीटर व सेनीटाइजर की व्यवस्था की गई है।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों ने कम लागत में विकसित की Abrasive Jet Machine

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के अंतिम वर्ष के मैकेनिकल ...