Breaking News

बीजेपी नेता ने मोदी व योगी के खिलाफ नारा लगाने वाले छात्रों को किया सचेत, कहा :’दफना दूंगा अगर…’

उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति, श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारा लगाने वाले छात्रों को दफना दूंगा।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन पर भाजपा नेता और उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने रविवार को नुमाइश मैदान में आयोजित सभा में ये बातें कही।

धमकी भरे लहजे में सिंह ने कहा- ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान तुम मुर्दाबाद करोगे। योगी और मोदी को तुम को जिंदा दफन करोगे। हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे। मोदी-योगी देश और प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं।

पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी:ठाकुर रघुराज सिंह

रघुराज सिंह ने कहा- देश में मोदी और प्रदेश में योगी बैठा है। सोच लो, बचोगे नहीं। पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो।

दरअसल, यहां रविवार को नागरिकता संशोधन कानून प्रचार प्रसार के लिए नुमाइश मैदान में सभा हुई। जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की। मौर्य से पहले रघुराज सिंह ने मंच को संभाला और विवादित बयान दिया।

रघुराज सिंह ने कहा- 100 साल पहले क्रिश्चियन का इतिहास नहीं। साढ़े चौदह सौ साल से मुसलमानों का इतिहास नहीं। सभी लोग सनातन धर्म से निकले हैं। अब हमारे हैं, हम सबको अपना मानते हैं।

सीएए की जरूरत इसलिए पड़ी कि, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक बीज बो दिया था। हम डरने वाले नहीं हैं। हम समझौता करने वाले नहीं हैं। देश को हम चलाएंगे। अब सुनने की क्षमता रखो। नहीं तो जेल में भेज देंगे। छोड़ेंगे नहीं किसी को। पोटा लगाएंगे, देशद्रोही कानून लगाएंगे, छोड़ेंगे नहीं किसी सूरत में।

About News Room lko

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...