Breaking News

राम मंदिर निर्माण के लिए शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने दिये 51 हजार रूपये

लखनऊ। श्रीराम की नगरी अयोध्या पर फिल्म बनाने वाले उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने राम मंदिर निर्माण के 51 हजार रुपये देने की घोषणा की है। रिजवी ने कहा कि हम मंदिर निर्माण की दिशा में राम जन्मभूमि न्यास को वसीम रिजवी फिल्म्स की ओर से 51,000 रुपये दे रहे हैं।

एक प्रेस रिलीज में  रिजवी ने कहा कि शिया बोर्ड ने मंदिर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इमामे हिंद, भगवान श्रीराम, जो हम सभी मुसलमानों के भी पूर्वज हैं, उनके राम मंदिर निर्माण के लिए वसीम रिजवी फिल्मस 51 हजार रुपये की भेंट राम जन्म भूमि न्यास को दे रही है। उन्होंने बयान में कहा गया कि भविष्य में जब भी राम मंदिर का निर्माण होगा शिया वक्फ बोर्ड की तरफ से उसमें भी मदद की जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी श्रामभक्तोंश् के लिए गर्व का मामला है। रिजवी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला आया है वही एक अकेला रास्ता था जिससे यह मामला सुलझ सकता था। अब हिन्दुस्तान में राम जन्मभूमि के स्थान पर दुनिया का सबसे सुंदर राम मंदिर बनाने की तैयारी हो रही है। रामालय ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सबसे सक्षम होने का दावा किया, हमने पीएमओ को इस बाबत ज्ञापन सौंपा था।
उन्होंने आगे कहा कि 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के सर्वसम्मत फैसले ने निर्माण का रास्ता साफ कर दिया था। अयोध्या में विवादित स्थल पर एक राम मंदिर, अदालत ने केंद्र को सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ का भूखंड आवंटित करने का भी निर्देश दिया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और सुप्रीम कोर्ट का फैसला श्सबसे अच्छा फैसलाश् था जो संभव हो सकता था। राम जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर के निर्माण की तैयारी चल रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, हटाए गए ठेले व अवैध गुमटियां

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन व नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...