Breaking News

बागेश्वर धाम सरकार का काशी में सजेगा दिव्य दरबार, होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

वाराणसी। काशी में दुनिया के विख्यात संत बागेश्वर धाम सरकार, स्वामी धीरेंद्रकृष्ण महाराज के सानिध्य में पितृपक्ष के दौरान काशी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान महापुराण का आयोजन 11 से 18 सितंबर 2022 तक किया गया है। उत्सव के अंतर्गत दो दिन 13 और 14 सितंबर को बागेश्वर धाम सरकार भव्य दिव्य दरबार प्रातः 9:00 से मध्यान्ह 12:00 बजे तक लगाया जाएगा।

वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा दिव्य भभूति का वितरण भी 15 सि कथा प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक होगी इसका सजीव प्रसारण संस्कार चैनल पर किया जाएगा।

यह आयोजन काशी के दुर्गाकुंड धर्म संघ शिक्षा मंडल परिसर में आयोजित होगा। यह जानकारी बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य चरण सेवक नितेंद्र चौबे ने गुरुवार को धर्मसंघ में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण की कामना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही हम इस कार्यक्रम के माध्यम से सनातन धर्म के प्रति लोगों में आस्था विकसित करने का अभियान भी चला रहे हैं।

श्रीमद् भागवत कथा एकमात्र ऐसी कथा है जिसके श्रवण से व्यक्ति के सामाजिक पारिवारिक जीवन में बहुत सारे सकारात्मक परिवर्तन होते हैं। यदि व्यक्ति कथा का अनुसरण करने लगे तो उसका जीवन धन्य हो जाता है। इस आयोजन में देश दुनिया के एक लाख से अधिक भक्तगण भाग लेंगे। इस आयोजन की तैयारी के संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल विगत दिनों से काशी में रहा है। विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में निर्णय किए गए हैं।

About reporter

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...