Breaking News

ताजमहल में बन्दर हो रहे खूंखार, विदेशी पर्यटकों को फिर बनाया निशाना स्पेनिश महिला की टांग में काटा

ताजमहल पर बंदर हमलावर हो रहे हैं, पर्यटकों को देख बंदर उन्हें घेर लेते हैं। विरोध करने पर काट रहे हैं। ताजमहल देखने के लिए स्पेनिश महिला पर्यटक अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ पहुंची। बंदरों ने उसकी टांग में काट लिया, जिससे खून बहने लगा।

पैर से खून बहता देख पर्यटक फूट-फूटकर रोने लगी। फोटोग्राफर योगेश पारस और एएसआई कर्मचारी अरुण कुमार ने पर्यटक का उपचार किया। इसके बाद वह होटल के लिए रवाना हो गई।

10 दिन के अंदर ताजमहल में बंदरों के हमले की यह चौथी घटना है। 11 सितंबर को तमिलनाडु के शाहीन रशीद को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था। अगले ही दिन स्वीडन की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया था। उसे भी काट लिया था। 14 सितंबर को चमेली फर्श पर दो विदेशी युवतियों पर बंदरों ने हमला किया था।

स्पेनिश महिला पर्यटक हरे रंग के टाइट वन पीस आउट फिट पहनकर आई थी। ताजमहल का दीदार कर रही थी, इसी बीच बंदर आ गए, उसके साथ ब्वाय फ्रेंड था लेकिन वह भी समझ नहीं सका। नगर निगम को पत्र लिखने के बाद भी बंदरों की धरपकड़ नहीं होने पर एएसआई के अधिकारियों ने बंदरों को भगाने के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

About News Room lko

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...