Breaking News

फिल्म “Pati Patni Aur Woh” का फर्स्ट लुक हुआ जारी…

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमी पेडनेकर तीनों की जल्द आने वाली फिल्म Pati Patni Aur Woh के प्रचार की आज कायदे से नई शुरुआत हुई है। तीनों ही लीड एक्टर्स के फर्स्ट लुक मेकर्स ने जारी कर दिए हैं। शुरुआत हुई थी कार्तिक आर्यन के लुक से, जो आज सुबह आया। इसके दो घंटे बाद भूमि पेडनेकर के लुक को जारी किया गया। फिर सबसे आखिरी में अनन्या पांडे का लुक आया। सभी के मिजाज के बारे में इन पोस्टर्स में बताया गया है। लगभग डेढ़ महीना है इस फिल्म को रिलीज होने में, अब जल्द ही इसका टीजर भी सामने आ सकता है।

कार्तिक के पोस्टर पर लिखा गया है ‘लीजिए खत्म हो गया इंतजार,आ गए हालात के शिकार’। भूमि के कैरेक्टर पोस्टर पर छपा है ‘जरा हाई मैंटेनेंस है हम… इमोशनली’। अनन्या के पोस्टर पर लिखा गया है ‘ये अग्निपथ है, इसे कोई पार नहीं कर पाया’। लगभग तीन महीने तक इसका शूट लखनऊ में चला था। Pati Patni Aur Woh के सेट पर पूरी स्टारकास्ट ने जमकर मस्ती की थी। कभी लखनऊ घूमा और लोकल फूड चखा, तो कभी मशहूर कुल्हड़ वाली चाय भी पी। इन सभी मस्तियों की तस्वीरें भी सामने आती रही थीं। बता दें कि भूमि तो अपने किरदार से पहले ही मिलवा चुकी हैं, इस फिल्म में उनके किरदार का नाम वेदिका है।

Pati Patni Aur Woh एक बार पहले भी बन चुकी है। 1978 में इसे Pati Patni Aur Woh नाम से बनाया गया था। बीआर चोपड़ा ने इसे बनाया था। अब बीआर फिल्म्स और टी-सीरीज दोनों मिलकर नई फिल्म को बना रहे हैं। निर्देशक मुदस्सर अजीज की इस फिल्म में भूमि ने शहरी लड़की का रोल किया। निर्देशक मुदस्सर अजीज ने इससे पहले ‘हैप्पी भाग जाएगी’ और ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ बनाई थी। Pati Patni Aur Woh की रिलीज डेट भी दो बार बदली गई है। पहले इस फिल्म को अगले साल 10 जनवरी को रिलीज किया जा रहा था। अब इसी साल 6 दिसंबर को यह रिलीज कर दी जाएगी।

कार्तिक और भूमि पहली बार इसमें साथ काम कर रहे हैं। अनन्या की यह दूसरी रिलीज होगी। अनन्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत Student Of The Year 2 से की थी। इस फिल्म को करण जौहर ने बनाया था। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...