Breaking News

फोर्ब्स की सूची में अंबानी नंबर वन, लंबी छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंचे अडानी

दुनियाभर में इन दिनों आर्थिक सुस्ती के हालात बने हुए हैं। इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था और यहां के अमीरों की संपत्ति पर भी पड़ा है। एक आकंड़े के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में 8 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। फोर्ब्स इंडिया की ओर से जारी एक लिस्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं तो अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी लंबी छलांग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक 51.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। टेलिकॉम सेक्टर में जियो के अच्छे प्रदर्शन की वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति में 4.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी इस सूची में जगह नहीं बना पाए हैं। इस लिस्ट में देश के दिग्गज उद्योगपति शुमार गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 15.7 अरब डॉलर है। जबकि तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15.6 अरब डॉलर बताई गई है। चौथे स्थान पर पलोंजी मिस्त्री ने जगह बनाई है और उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर है, वहीं पांचवे नंबर पर बैंकर उदय कोटक हैं जिनकी संपत्ति 14.8 अरब डॉलर है।

देश के टॉप 10 अमीर…

मुकेश अंबानी- USD51.4 बिलियन

गौतम अडानी- USD15.7 बिलियन

हिंदुजा बंधु- USD15.6 बिलियन

पलोनजी मिस्त्री- USD15 बिलियन

उदय कोटक- USD14.8 बिलियन

शिव नादर- USD14.4 बिलियन

राधाकिशन दमानी- USD14.3 बिलियन

गोदरेज परिवार- USD12 बिलियन

लक्ष्मी मित्तल- USD10.5 बिलियन

कुमार बिड़ला- USD9.6 बिलियन

इस लिस्ट में जो चौंकाने वाला नाम दिख रहा है वो है अजीम प्रेमजी का। अजीम प्रेमजी पिछले साल तक भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए थे लेकिन इस साल मे वो दूसरे पायदान से खिसक कर 17वें नंबर पर आ गए हैं। सूची के अनुसार उनकी नेट वर्थ 720 करोड़ डॉलर हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अजीम प्रेमजी ने इसी साल मार्च में 52,750 करोड़ रुपये बाजार मूल्य के शेयर दान कर दिए हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

ऑनलाइन गेम प्रमोशन ईडी का सितारों पर कसता शिकंजा

पिछले कुछ वर्षों में भारत (India) में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री (Online Gaming Industry) ने जबरदस्त ...