Breaking News

चाय के साथ खाना है कुछ चटपटा तो बनाए खस्ता कचौड़ी, देखे इसकी विधि

आवश्यक सामग्री
सबसे पहले आप किसी बर्तन में मैदा को ले ले और उसमे 1/2 चम्मच नमक, अजवाइन और 50 ग्राम तेल डाल दे और उसे पूरा मिलाये आप चाहे तो अजवाइन को हाथ पे हल्का मसलकर डाले, इससे उसका टेस्ट और भी अच्छा आता है। और आप उसे पूरा अच्छे से मसल लें। फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे शान ले |


इसके बाद जब वह आटा पूरी तरह से गुथ जाए तो उसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे,अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल डाले तेल गरम हो जाने पे उसमे प्याज डाल दे और उसे हल्की आंच में भुने ,जब प्याज भून जाए तो उसमे लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, गरम मसाला,जीरा पाउडर, साबुत धनिया और नमक डाल दे और आप चाहे तो उसमें आप थोड़ा सा आमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।और उसे 2 मिनट भुने , फिर उसे किसी बर्तन में निकाल कर ठंढा होने के लिए छोड़ दे ,आटे में थोड़ा सा तेल डाल दे और उसे एक बार और मिला ले ,फिर आप अपने हिसाब से उसकी छोटो छोटी लोइयां काट ले और जैसा आलू पराठा पे चोखा भरते है वैसे ही इसे भी भर ले, इसके बाद फिर उसे थोड़ा सा हथेली से दबाकर उसे चिपटा कर दे |
फिर गैस पे तेल को गरम होने के लिए रखे और जब तेल थोड़ा गरम हो जाये तो उसमे कचौड़ी को डाल दे,और एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि कचौड़ी को आप जितनी धीमी आंच पर बनाएंगे कचौड़ी उतनी ही टेस्टी बनेगी। आप उसे धीमी धीमी आंच पे 5 मिनट तक पकाये |फिर आप देखेंगे कचोरी पक कर हल्का लाल होने लगा है,और फिर उसे टिश्यू पेपर पे निकाल ले ताकि जो भी एस्टा तेल है वो निकल जाये |इसे आप हरी चटनी, सॉस या फिर किसी भी सब्जी के साथ खा सकते है |

About News Room lko

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...