Breaking News

कच्चे तेल की तेजी का असर आना बाकी, 3 रुपये तक महंगा हो सकता है पेट्रोल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इसका असर से घरेलू बाजार में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल कीमतें ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं, ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में ईंधन की कीमतें और तेजी से बढ़ेंगी क्योंकि भारतीय बाजार पर अभी कच्चे तेल की तेजी का असर आना बाकी है। ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल को छु लिया है।

हालांकि, बीते दो दिन से हल्की गिरावट आई है और यह 68 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है लेकिन इस महीने के अंत तक 75 डॉलर प्रति बैरल पर ब्रेंट क्रूड पहुंच सकता है। यह कच्चे तेल की मांग बढ़ाने का काम कर रहा है। मांग बढ़ने से कीमत में तेजी आनी तय है। इससे भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रह सकता है। यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल सकती है।

तीन से चार रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल

मांग बढ़ने के साथ कच्चा तेल महंगा होना शुरू हो गया है। ऐसे में बहुत उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकता है।अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में पेट्रोल 3 से 4 रुपये महंगा हो सकता है। इतना ही उछाल डीजल की कीमत में भी देखने को मिल सकता है। यह कोरोना संकट के बीच महंगाई बढ़ाने का काम करेगा क्योंकि डीजल महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ेगा। साथ ही तमाम पेट्रोलियम उत्पाद महंगे होंगे।

दरअसल, तेल की खपत करने वाले बड़े देशों में टीकाकरण काफी तेजी से चलाया जा रहा है। इसमें अमेरिका, चीन, ब्रिटेन समेत कई पश्चिमी देश शामिल हैं। ऐसे में तेल उत्पादक देशों को उम्मीद है कि जल्द ही दुनिया की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। इससे ईंधन की मांग तेजी से बढ़ेगी लेकिन मांग के अनुरूप उत्पादन करना एकदम से संभव नहीं होगा। इसी उम्मीद में कीमत बढ़ रही है।

कच्चा तेल 35 फीसदी तक महंगा हुआ

इस साल में अब तक कच्चे तेल में 35 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। अमेरिका, यूरोप में लॉकडाउन में ढील से तेजी आई है। अमेरिका में तेजी से हो रहे वैक्सीनेशन से बल मिला है। चीन के अच्छे आर्थिक आंकड़ों से सपोर्ट मिला है। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि गर्मियों के सीजन में ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर तक जा सकता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

प्राइड@गोदरेज 2025: प्रतीकवाद से परे, LGBTQIA+ की आवाज़ और व्यवसायों को सशक्त बनाना

Business Desk। इस वर्ष Pride@Godrej ने गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप (Godrej Industries Group) के भीतर सांस्कृतिक ...