मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुकाबले में हिटमैन सिर्फ आठ रन बना सके। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ही ओवर में बोल्ड किया। इससे पहले चेन्नई के खिलाफ रोहित खाता भी नहीं खोल पाए थे। उनके हालिया प्रदर्शन पर अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और मनोज तिवारी ने बात की है। दोनों ने कहा कि 37 वर्षीय बल्लेबाज इस वक्त आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार कब 700-800 रन बनाए थे, यह किसी को पता नहीं है।
‘सिकंदर’ से पहले साउथ डायरेक्टर्स संग सलमान ने किया काम, जानिए क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल
रोहित पर भड़के मनोज तिवारी
क्रिकबज पर बातचीत के दौरान पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए रोहित को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा- देखिए मैं आपको बता रहा हूं, मैं सख्त नहीं होना चाहता लेकिन मुझे होना ही चाहिए। कुछ खिलाड़ियों के लिए आपको होना ही चाहिए। देखिए, रोहित शर्मा के लिए यह सही समय है कि वे फिर से रन बनाएं। रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी की क्षमता 400 रन बनाने की नहीं है।
पिछले सीजन में उन्होंने 400 रन बनाए, उन्होंने शतक लगाया यह ठीक है। लेकिन 800-900 वाला सीजन कहां है? रोहित इस तरह के सीजन नहीं खेल पाते। विराट कोहली हमेशा रन क्यों बनाते हैं? आप ही बताइए। यह भी उतना ही अच्छा है। यह भी उतना ही अच्छा है, लेकिन ऐसा सीजन होना चाहिए जिसमें रोहित 600-700 रन बनाए।
उन्होंने आगे कहा- उन्हें अपनी ऑरेंज कैप अपने साथ ले जानी चाहिए। ऐसा ही होना चाहिए। अगर आपको अच्छी शुरुआत नहीं मिलती तो कैसा रहेगा? मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए उन्हें बरकरार रखा गया। पिछले साल के ड्रामे और विवाद के कारण ऐसा लगा कि रोहित चले जाएंगे क्योंकि बहुत सारी छोटी-छोटी ऑडियो क्लिप थीं। इसके बावजूद उन्हें बरकरार रखा गया। लेकिन चूंकि पिछले दो मैचों में कोई रन नहीं बने, इसलिए माहौल मिला-जुला रहा होगा।