Breaking News

बिधूना में विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर, सुलह-समझौता केन्द्र के बताए लाभ

बिधूना। तहसील क्षेत्र के ग्राम रठगांव के शिव मंदिर पर गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर मे सुलह-समझौता केन्द्र के लाभ बताए गए, साथ ही नेशनल लीगल सर्विस अथार्टी (नालसा) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस मौके पर लिंग भेद न किये जाने के साथ कानूनी अधिकारों के बारे में जागरुक किया गया। शिविर में कोविड 19 से सुरक्षा वैक्सीनेशन के साथ वैवाहिक वादों में प्री लिटिगेशन के लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर घरेलू हिंसा, शराब, दहेज आदि सामाजिक बुराइयों से दूर रहने को कहा गया।

शिविर में मौजूद बिधूना के नायब तहसीलदार पीयूष साहू ने नालसा स्कीम की जानकारी देने के साथ राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका यथा संभव निराकरण कराये जाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना, घरौनी वरासत आदि के बारे में जानकारियां दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पैरा लीगल वालंटियर राघवेन्द्र प्रताप सिंह गौर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब असहाय लोगों को निःशुल्क दी जाने वाली कानूनी सहायता एवं अन्य कानूनी प्राविधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोविड 19 से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाने, मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने को कहा। उन्होंने कहा कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने कहा समाज के दिव्यांग थर्ड जेंडर आदि भी हमारे ही समाज के अंग हैं। उन्होंने लोक अदालत के मामलों की प्रकति के बारे में अवगत कराते हुऐ 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों को निस्तारित कराये जाने को कहा। उन्होंने अपने आस-पास साफ सफाई रखने पर जोर दिया।

इस अवसर क्षेत्रीय लेखपाल प्रियंका ने राजस्व से सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दैवी आपदाओं में दिवंगत हुऐ लोगों का अनिवार्य रुप से पोस्टमार्टम कराये जाने को कहा। कहा बिना पीएम के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सकता। इस मौके पर कल्लू शुक्ला, प्रदीप तिवारी, प्रधान रोहित दिवाकर, अनवीर सिंह, सुशीला देवी, सोनी देवी, सुनीता देवी, राम सुन्दर, रामसेवक शर्मा, राघव शुक्ला, ज्योति, दुर्गा, शारदा देवी, प्रिया, गिरीशचंद्र, कन्हैया लाल , वीरेन्द्र कुमार, आंचल कुमारी, नीतू, गीता देवी, मुन्नी देवी, राकेश बाबू, सर्वेश कुमार, विनोद कुमार व शनि चौहान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन/राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर आज दोपहर बाद से 22 घंटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा

राम नगरी में यातायात डायवर्जन व्यवस्था रहेगी लागू। अयोध्या। राम नवमी व मेला के मद्देनजर ...