- Published by- @MrAnshulGaurav
- Friday, July 15, 2022
उत्तर प्रदेश। राज्यपाल एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता में आज यहां राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में इलाहाबाद संग्रहालय समिति की कार्यपालक समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-15-at-7.49.44-PM.jpeg)
बैठक में राज्यपाल जी के समक्ष निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय (गुप-ए) पद पर नियुक्ति हेतु प्रस्ताव, विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) द्वारा संग्रहपाल (गुप-ए) पद पर प्रोन्नति हेतु संस्तुति उपरान्त कार्यकारिणी को सूचना एवं अनुमोदन प्रस्ताव के साथ-साथ इलाहाबाद संग्रहालय के वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2021-22 एवं वार्षिक लेखा वर्ष 2021-22 को अनुमादित कर अंगीकृत करने पर चर्चा की गई।
बैठक में राज्यपाल जी ने संग्रहालय में निर्मित हो रही आजाद गैलरी की प्रगति को भी देखा। उन्होंने इलाहाबाद संग्रहालय समिति एवं कार्यपालक समिति द्वारा प्रस्तुत किए गए वार्षिक प्रतिवेदन एवं वार्षिक लेखा का अनुमोदन भी किया। इसी क्रम में उन्होंने संग्रहालय के स्वतंत्र प्रवेश द्वार के निर्माण पर भी चर्चा की।