Breaking News

नए साल पर सुबह का नाश्ता करने का संकल्प ले रहे है तो जरुर जान ले इसके फायदे

नए साल पर आप हर सुबह नाश्ता करने का संकल्प लें। क्योंकि सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों को अपने शरीर से दूर रखना चाहते हैं तो प्रत्येक दिन भरपूर पौष्टिकता वाला नाश्ता करें। दरअसल, अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट नहीं करेंगे तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा और शरीर में मोटापा बढ़ने लगेगा।

कई लोगों को सुबह का नाश्ता करने की आदत नहीं होती है। ऐसे लोग बस चाय पीकर ही ऑफिस चले जाते हैं या फिर अपने काम पर लग जाते हैं जो कि ये आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी सुबह का नाश्ता करने से कई बार परहेज करती हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो अपनी इस आदत को नये साल पर जरूर बदलें।

सुबह का नाश्ता करने से याददाश्त में सुधार होता है। दरअसल, मस्तिष्क के लिए कार्बोहाइड्रेट जरूरी होता है और ब्रेकफास्ट से हमें यह कार्बोहाइड्रेड मिलता है। इसलिए कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि सुबह नाश्ता करने से तनाव दूर होता है और इंसान के मूड में भी सुधार होता है।

सुबह नाश्ता करने से डायबिटीज का खतरा नहीं रहता है। अगर आप हर सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं तो आपको डायबिटीज नहीं होगा।

अगर आप रोज सुबह का नाश्ता नहीं करेंगे तो आपके शरीर को मोटापा घेर लेगा। विभिन्न अध्ययनों में इस बात का पता चला है कि सुबह ब्रेकफास्ट करने से मोटापा नहीं बढ़चा है।

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...