Breaking News

भारत की प्रगति का मार्ग राजभाषा से प्रशस्त होगा: भावना सिंह

लखनऊ। प्रधान निदेशालय, रक्षा सम्पदा, मध्य कमान, लखनऊ में 29 सितंबर 2023 को हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान निदेशक भावना सिंह (रक्षा सम्पदा, मध्य कमान लखनऊ) द्वारा की गई। इस अवसर पर निदेशालय के अधिकारीगण ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। साहित्य जगत के गणमान्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा काव्य-पाठ एवं हिन्दी के विकास पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

भारत की प्रगति का मार्ग राजभाषा से प्रशस्त होगा: भावना सिंह

अगली श्रृंखला में राजभाषा हिन्दी के प्रोत्साहन और प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता, नोटिंग, ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता, अनुवाद प्रतियोगिता एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। “हिन्दी भाषा के विकास में हिन्दी साहित्य का योगदान” विशय पर मुख्य व्याख्यान रजनी गुप्त (लेखिका) द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुकुल महान द्वारा हास्य-रस पर एवं पंकज प्रसून द्वारा व्यंग्य-रस पर कविता-पाठ किया गया। जिसे श्रोताओं ने करतल ध्वनि द्वारा पसन्द किया गया।

भारत की प्रगति का मार्ग राजभाषा से प्रशस्त होगा: भावना सिंह

भावना सिंह ने हिन्दी भाषा का महत्व बताते हुए कहा, हमारी हिन्दी भाशा कश्मीर से कन्याकुमारी एवं द्वारिका से तवांग तक समझी जाती है। रूस, जर्मनी एवं जापान जैसे देशों ने अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता दी है। उसी प्रकार भारत की प्रगति का मार्ग भी विकसित राजभाषा से प्रशस्त होगा।

👉भारतीय वायुसेना ने मनाई 91वीं वर्षगांठ

भारत की प्रगति का मार्ग राजभाषा से प्रशस्त होगा: भावना सिंह

निदेशालय के अधिकार क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा, एवं मध्यप्रदेश में स्थित 25 छावनी परिषद एवं 10 रक्षा सम्पदा अधिकारी, कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: त्रिवेणी नगर और फैजुल्लागंज क्षेत्र का निरीक्षण, सफाई को लेकर अपर नगर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह (Additional Municipal Commissioner Namrata Singh) ने ...