Breaking News

जुमलेबाज सरकार को प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है: डाॅ. मसूद अहमद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुये कहा कि जनपद फर्रूखाबाद की जेल पर ढ़ाई घण्टे तक बंन्दियों का कब्जा होना एक अच्छा नमूना कहा जा सकता है। अभी तक कुछ अपराधियों तथा बेगुनाहों के साथ पुलिस की फर्जी मुठभेड़ दिखाकर योगी सरकार में एन्काउन्टर किये जाते थे। परन्तु अब सम्पूर्ण जेल पर कैदियों का कब्जा होना सजीव मुठभेड के रूप में सामने आना सरकार की कार्यकुशलता की पोल खोलता है और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाता है।

डाॅ. अहमद ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार के गठन के तत्काल पश्चात योगी आदित्यनाथ की ठोको नीति ने पुलिस प्रशासन को निरंकुश बना दिया था, परन्तु धीरे धीरे ठोको नीति भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने और चैकियों पर झगड़े और मारपीट के रूप में बदलती गयी और अब जेल प्रशासन की नाकामी के रूप में फर्रूखाबाद में दिखाई पड़ी। उन्होंने कहा कि अब योगी जी को अपनी कानून व्यवस्था पर किसी भी प्रकार की सफाई की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि प्रदेश की जनता सभी कुछ देख भी रही और समझ भी गई।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब वर्तमान झूठी और जुमलेबाज सरकार को प्रदेश की जनता ने पूर्ण रूप से नकार दिया है और वर्ष 2022 के आम चुनाव में सत्ता से बाहर जाना तय है। आने वाली सरकार किसानों मजदूरों, मजलूमों, कामगारों और बेरोजगारों की होगी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह के अथक प्रयासों से वर्ष 2022 में किसान मसीहा चौ. चरण सिंह के सपनों का भारत बनाने की नींव पड़ेगी और निश्चित रूप से प्रदेश का आम आदमी राहत की सांस लेगा।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...