Breaking News

अयोध्या में पूरी हुई भव्य दीपोत्सव की तैयारियां, श्रीराम के उद्घोष व शंखनाद के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पूरी रामनगरी राममय हो गई है। नगर के साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हो चुकी है।

जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, शाम को होने वाले दीपोत्सव में पांच देशों से आये 10 हजार अतिथि गवाह बनेंगे।

सरयू किनारे रामकथा पार्क में बुधवार दोपहर पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण उतरेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रीगण और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करेंगे।

अयोध्या पर शोध करने वाले डॉ. हरिप्रसाद दुबे कहते हैं कि अवध में उत्सव है भारी…दीपोत्सव में कुछ इसी तरह का माहौल है। प्रथम तिलक वसिष्ठ मुनि कीन्हा। पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा…भगवान राम का प्रथम तिलक सर्वप्रथम वशिष्ठ जी ने किया था। उसी प्रतीक स्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान का तिलक करने जा रहे हैं। यह राज्याभिषेक त्रेतायुग की बानगी ही नहीं, बल्कि रामनगरी के धार्मिक उत्कर्ष का संकेत भी है।

About News Room lko

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...