Breaking News

श्री धाम वृंदावन के प्रमुख साधु संतों ने किया ‘गौ माता को राज्य माता का दर्जा’ दिए जाने की मांग का समर्थन

लखनऊ। लोक परमार्थ सेवा समिति के अभियान “गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले” का पूर्ण समर्थन करते हुए श्री धाम वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के प्रेसीडेंट युधिष्ठिर कृष्ण दास व तुलसी तपोभूमि के कौशिक जी महाराज ने पत्र लिख कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने का अनुरोध किया है। समिति के प्रमुख सेवादार लालू भाई ने बताया कि सबसे पहले समिति के सदस्यों ने युगल सरकार के दर्शन किए उसके बाद निराश्रित गौवंश को हरा चारा खिलाकर और फिर गौशाला में जाकर हरिनाम कीर्तन कर उनके चरणों में सर्वस्य की भले की प्राथना करने के साथ साथ गौ माता को राज्य माता का दर्जा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाए यह भी प्रार्थना की गई।

ज्ञात हो कि कौशिक जी महाराज की कथा श्री धाम वृंदावन में ‘पानी गांव की गौ शाला’ में चल रही है। समिति ने कथा विश्राम के उपरांत गौशाला में ही कौशिक जी महाराज से समिति के अभियान के समर्थन में पत्र लिखने का अनुरोध किया। समिति के अभियान का पूर्ण समर्थन करते हुए उन्होंने तुरन्त पत्र लिख दिया।

समिति के प्रमुख सेवादार लालू भाई ने मंदिर की गौशाला में लगभग एक घंटा कीर्तन करने के बाद चंद्रोदय मंदिर के प्रेसीडेंट युधिष्ठिर कृष्ण दास से भेंटकर समिति के अभियान “गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले” के संबंध में समर्थन पत्र लिखने का अनुरोध किया। उन्होंने समिति के अनुरोध को स्वीकार करते हुए चंद्रोदय मंदिर के सभी श्रद्धालु वैष्णव की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना पूर्ण समर्थन दिया। इसी तरह का पत्र गोकुलदास व गौ सेवक विवेक कुमार ने भी लिखा।

श्री धाम वृंदावन में लालू भाई, अशोक वैश्य, ममता वैश्य आदि भी इस अभियान को सफल बनाने में जी जान से लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि समिति वर्ष 2017 से इस अभियान को चला रही है। समिति के इस अभियान को कई साधु संतो, सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दे रखा है। समिति ने उम्मीद जताई है कि महाजन्माष्टमी तक उत्तर प्रदेश सरकार “गौ माता को राज्य माता का दर्जा” देकर सनातन प्रेमियों व गौ सेवकों की भावनाओं को सम्मान देने का काम करेगी।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...