Breaking News

शाहीन बाग प्रदर्शन पर मनोज तिवारी का ट्वीट, केजरीवाल और राहुल गांधी से पूछे ये सवाल

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया है। उन्होंने प्रदर्शन के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ”39 दिन हो गए शहीन बाग के कारण यातायात ठप्प, लाखों लोग परेशान। बच्चे परीक्षा के समय भी २-२ घंटे सड़कों पे बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी क्या ये जायज हैं ?

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले 39 दिन से विरोध प्रदर्शन हो रहा है जिसके चलते कालिंद कुंज-शाहीन बाग रोड बंद है। इस विरोध के चलते लाखों लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 29 जनवरी को भारत बंद बुलाया है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, उन्हें वहां से दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें यहां से नहीं हटा सकती।

About Aditya Jaiswal

Check Also

उत्तर रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए दिल्ली क्षेत्र से चलाई स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली (दया शंकर चौधरी)। उत्तर रेलवे (NR)ने होली पर्व (Holi Festival) के मद्देनज़र अपनी ...