Breaking News

बर्खास्त सिपाही निकला पशु तस्कर के गिरोह का सरगना

चन्दौली। जनपद में एसपी के निर्दशानुसार पुलिस द्वारा पशु तस्करी व तस्करों की धरपकड़ के बाबत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बबुरी पुलिस और स्वाट टीम ने बनौली चट्टी के पास घेरा बन्दी कर बिना नंबर की पिकअप वाहन में लादकर ले जाए जा रहे छह राशि गोवंश सहित सात शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।

इनके पास से 12 अदद मोबाइल, दो पीली धातु की चैन, तीन अंगूठी व 17777 रुपए नगदी बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती ने बताया कि गिरफ्तार शातिर तस्कर अनिल कुमार सिंह बर्खास्त आरक्षी है। जिसने मुगलसराय थाने के अवैध वसूली की लिस्ट जारी किया था।

वह कई संगीन मामलों का भी आरोपी है। इसके अलावा तस्कर बाबू यादव, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार यादव, किशन यादव, कमलेश साहनी व रमेश साहनी शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि सभी लोगों का संगठित गिरोह है। हम लोग चंदौली हाईवे से होते हुए गोवंश को वध हेतु बिहार लेे जाते हैं। हम लोग बर्खास्त दीवान अनिल सिंह के संरक्षण में इस धंधे को चलाते हैं। अपनी कमाई का प्रति गाड़ी के हिसाब से सिंह को आठ सौ रुपए देते हैं एवं प्रतिदिन 35 से चालीस गाडियां पास कराते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में लग गई। वैसे अगर देखा जाए तो पुलिस की भूमिका सदैव से ही संदिघ रही हैं।

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

सीज़ फ़ायर कराने के ट्रम्प के दावे पर मोदी जी की चुप्पी शर्मनाक है : शाहनवाज़ आलम

नयी दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Government) को चाहिए कि संसद का विशेष सत्र (Special Session ...