Breaking News

पिंक रिक्शा: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया मिशन शक्ति कार्ययोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से पचास जरूरतमंद महिलाओं का चयन करके कूड़ा उठाने वाले पिंक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस योजना के अंतर्गत जोन-8 के विद्यावती वार्ड के लगभग 5600 घरों से यह महिलाएं रिक्षाव वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाकर डंपिंग पॉइंट पर ले जाकर निस्तारण करेंगी। संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत हमारा नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त करने हेतु हर मुमकिन प्रयास कर रहा है।



महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।पहले यह सब कार्य केवल पुरुषो तक ही सीमित हुआ करते थे पर आज हमारी महिलाएं रिक्शा चलाने से लेकर गाड़ियां तक चला रही है।ये हम सब महिलाओं के लिए गर्व का विषय है।

About Samar Saleel

Check Also

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ आंकी गई कीमत

Lucknow। मंडलायुक्त और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...