Breaking News

भारत के नव निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकताः प्रो प्रतिभा गोयल

• अवध विश्वविद्यालय में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 75 वां गणतंत्र दिवस सादगी एवं आकर्षक ढ़ग से मनाया गया। शुक्रवार को विवि की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने मुख्य परिसर एवं कुलपति आवास पर झंडारोहण किया। इससे पहले उन्होंने परिसर स्थित डाॅ लोहिया, गांधी, विवेकानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भारत के नव निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकताः प्रो प्रतिभा गोयल

इस अवसर पर कुलपति प्रो गोयल ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भारत के नव निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मिलकर मजबूत करना होगा।

👉देश को 2027 तक कुष्ठ रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य, पर कई राज्यों में अब भी रोग में वृद्धि जारी

उन्होंने कहा कि हम सभी गौरवशाली है कि जो अयोध्या में श्रीराम के भव्य मन्दिर के उद्घाटन के अपने जीवन काल में साक्षी बने। कुलपति ने प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री के उद्बोधन का जिक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार श्रीराम रामराज्य लेकर आये थे उसी प्रकार हम सभी का दायित्व है कि हमारा राष्ट्र पुनः रामराज्य को प्राप्त करें।

भारत के नव निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकताः प्रो प्रतिभा गोयल

कार्यक्रम में कुलपति प्रो गोयल ने शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि इस शिक्षा के मन्दिर में ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता के साथ निष्ठा से काम करें। सभी को मिलकर गुणवत्तायुक्त शिक्षा देनी होगी। विद्यार्थियों को अपने साफ्ट स्किल के साथ व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। अंत में कुलपति ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे।

👉यूपी में जल्द स्थापित होंगे 100 बायो गैस प्लांट: हरदीप सिंह पुरी

सतत् प्रयास करें और आगे बढ़ते रहे। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अनामिका सिंह एवं मिनाक्षी पाठक द्वारा किया गया।

भारत के नव निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकताः प्रो प्रतिभा गोयल

इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ अंजनी कुमार मिश्र, मुख्य नियंता प्रो संत शरण मिश्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उप कुलसचिव डाॅ रीमा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मौर्य, मोहम्मद सहील सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

समाजवादी युवा नेता अमरेन्द्र सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव एवं ...