Breaking News

संवेदना ग्रुप ने कराया भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटकर खेली फूलों की होली

औरैया। जिले के सामाजिक संस्था संवेदना ग्रुप ‘‘प्रसादम’’ के सदस्यों द्वारा होली के पावन अवसर पर इस वर्ष भी लगाकर द्वितीय संगीतमय सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों, नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ- साथ बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। सुंदर कांड के उपरांत हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली खेली गई। संवेदना ग्रुप पिछले कई वर्षों से सेवा भावना लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है।

संस्था द्वारा लगभग पिछले दो वर्षों से प्रतिदिन जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया जाता है। इसके साथ ही निःशुल्क कपड़ा बैंक, गौरैया संरक्षण, नशा मुक्त जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण, नेकी की दीवार, निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क बुक बैंक, जैसे अभियान निरंतर जारी है। संस्था के अभियान में शहर वासियों का निरंतर सहयोग रहता है। सेवा भावना की कार्यप्रणाली के साथ संस्था निरंतर लोगों का उत्साहवर्धन पा रही है। होली के त्योहार को देखते हुए आज भोजन के साथ-साथ जरूरत की अन्य वस्तुयें भी उपलब्ध कराई गई।

संवेदना ग्रुप के तत्वाधान में भव्य संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का संयोजन श्रीनारायण पुरवार, पीके शुक्ला, संजीव गुप्ता, गुरुचेला स्वीट्स, हरिओम तिवारी, वैभव गुप्ता, नितिन गुप्ता, अमित बरसाइयाँ, सूरज अवस्थी, राम सजीवन गहोई, रमाकांत स्वीट्स, अनुपम पोरवाल, किशन गहोई, सक्षम सेंगर, अमित यादव, प्रशांत अवस्थी, क्षितिज पांडे, भानु ठाकुर, दीपू गुज्जर, अभय प्रताप रोहित सिंह आर्यन आदि ने किया।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी ने कहा, संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास- आरक्षण में सेंधमारी नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान का गला घोंटकर, पिछड़े और अनुसूचित जातियों के ...