Breaking News

सौतेले पिता ने हवस की आग में 12 साल की बेटी को धमकी देकर उसके साथ किया दुष्कर्म व फिर…

अहमदाबाद शहर के अमराईवाडी क्षेत्र में एक शख्स काफी समय से अपनी सौतेली 12 साल बेटी को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की मां को जब इसका पता चला तो अपने पति के विरूद्ध अमराईवाडी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

जीन्स पेन्ट की फैक्ट्री में बतौर हेल्पर काम करनेवाली महिला दो पुत्रियों और पति के साथ अहमदाबाद के अमराईवाडी क्षेत्र में रहती है। बड़ी बेटी 7वीं और छोटी बेटी 5वीं कक्षा की छात्रा है। महिला का पति ऑटो रिक्शा चलाता है। महिला की पहली शादी 2001 में हुई थी। वैवाहिक जीवन में दो पुत्रियों का जन्म हुआ। लेकिन पति से अनबन के चलते महिला ने 2008 में डिवार्स ले लिया।

उस समय कैटरिंग काम के दौरान एक शख्स से मुलाकात हुई और 2009 में महिला ने उसके साथ शादी कर ली तथा कुछ समय के लिए पूरा परिवार हरियाणा चला गया। चार साल से महिला अपनी दो बेटियां और दूसरे पति के साथ अमराईवाडी में रह रही थी। गत 11 मार्च को रात्रि भोजन करने के बाद सभी सो गए। 12 मार्च की सुबह पति को अपने पास नहीं देख महिला चौंक पड़ी। दूसरे कमरे में देखा तो पति उसकी बड़ी बेटी के साथ सो रहा था। मां ने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि बीते कुछ वक्त से वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है।

About News Room lko

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...