Breaking News

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की विधायकी पर लटकी तलवार, चार मोर्चे पर घिरे मुख्यमंत्री

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी कभी भी जा सकती है।शनिवार को कुछ विधायक सामान लेकर सीएम आवास पहुंचे। सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के विधायक आज छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो सकते हैं।

चुनाव आयोग ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में राज्यपाल को रिपोर्ट दी है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल आज मुख्यमंत्री पर कार्रवाई की सिफारिश कर सकते हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा वाले पिछले पांच माह से उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। राजभवन में क्या षड्यंत्र रचा जा रहा है, पता नहीं कल क्या होगा।भाजपा ने दावा किया कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नाम से रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल पत्थर खनन पट्टा की स्वीकृति ली है।

राज्य में जारी राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची स्थित अपने आवास पर गठबंधन के सभी विधायकों के साथ बैठक की।उन्होंने कहा- मैं आश्वस्त करता हूं कि भाजपा को हर मोर्चे पर सका मुंहतोड़ जवाब दूंगा। आपका साथ और विश्वास ही मेरी ताकत है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को महुआडांड़ के टूटूआपानी में विकास योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

About News Room lko

Check Also

अरुणाचल में एनएच- 313 पर भूस्खलन, दिबांग घाटी का संपर्क कटा; यातायात दुरुस्त करने की कोशिशें जारी

ईटानगर :  ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से दिबांग वैली में हुनली और अनिनी ...