Breaking News

उपलब्धियों से भरा रहा अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल का कार्यकाल 

• छात्रों में स्किल विकसित करने के लिए परिसर में स्किल हब की स्थापना।

• विवि के विद्यार्थियों को अयोध्या के वृद्धाआश्रम से जोड़ा गया।

• अवध विवि ने दीपोत्सव में 22 लाख 23 हजार दीपों को प्रज्ज्वलित कर बनाया विश्व कीर्तिमान।

• विवि के संचालित पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परम्परा से संबंधित विषय शामिल।

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल का विश्वविद्यालय में 22 नवम्बर को पूर्ण हुआ एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा। 11 नवम्बर को कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अयोध्या के राम की पैड़ी व चैधरी चरण सिंह के 51 घाटों पर 25 हजार स्वयंसेवकों की मदद से 22 लाख 23 हजार से अधिक दीपों को प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में पुनः नाम दर्ज कराया।

वहीं परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं में कौशल को विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से परिसर में स्किल हब की स्थापना की गई।

उपलब्धियों से भरा रहा अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल का कार्यकाल 

इसके अन्तर्गत चार बैचों को इसेंशियल ऑयल एक्स्ट्रेक्शन और हेरिटेज टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दूसरी ओर कुलपति प्रो गोयल के अनुभूति मिशन से अयोध्या के दो वृद्धाआश्रम विश्वविद्यालय से जोड़े गए।

विवि के समाजकार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों को अयोध्या स्थित वृद्धाआश्रम से जोड़ा गया है जिससे वृद्धों के प्रति समाज की सहानुभूति को स्वानुभूति में परिवर्तन किया जा सके। इससे युवा शक्ति एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अग्रसर होगी।

👉राम नगरी की चौदह कोसी परिक्रमा हुई सम्पन्न, 25 लाख श्रद्धालुओं ने किया अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा

विवि में कुलपति के दिशा-निर्देशन में परिसर में जैविक उर्वरक प्लांट स्थापित किया गया। छात्र-छात्राओं को जैविक उर्वरक बनाने की विधि से प्रशिक्षित किया गया। इन जैविक उर्वरक का उपयोग परिसर की बागवानी के साथ अन्य में किया जायेगा।

वही दूसरी ओर कुलपति प्रो गोयल के कुशल मार्गदर्शन में देश के विभिन्न उत्कृष्ट संस्थानों के साथ वर्ष 2023 में 40 शोध, शैक्षिक एवं प्लेसमेंट संबंधी एमओयू किए गए। इसके अतिरिक्त कुलपति की देखरेख में विश्वविद्यालय में औषधीय वाटिका की स्थापना की गई।

उपलब्धियों से भरा रहा अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल का कार्यकाल 

विवि के छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास को जाग्रत करने के लिए समय≤ पर अन्तर विभागीय, अन्तर महाविद्यालयीय एवं अन्तर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में 06 व 05 स्वर्णदक एवं 10 कांस्य पदक प्राप्त किए है। इसके अतिरिक्त परिसर में विशिष्ट विषयों में लेख, भाषण, निबंध, पोस्टर मेकिंग एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इन छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। वहीं कुलपति द्वारा परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर पाॅवर प्वांइंट प्रजेंटेंशन को देखा एवं शोध कार्य में तेजी लाने का निर्देश प्रदान किया। जिसके तहत शिक्षकों के 26 शोध परियोजनाएं एवं एक अन्तरराष्ट्रीय परियोजनाएं चल रही है।

👉लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली का आखरी दिन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो गोयल के आदेश के अनुपालन में विद्यार्थी प्रतिष्ठित भारतीय ज्ञान परम्परा से अभिभूत हो सके। इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत 2022-23 से समस्त संचालित पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परम्परा की आवश्यक विषयवस्तु को शामिल किया गया।

वही दूसरी ओर परिसर के शैक्षिक विभागों द्वारा एक अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी, 48 राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशालाएं तथा 69 सह-शैक्षणिक गतिविधियां एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।

उपलब्धियों से भरा रहा अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल का कार्यकाल 

विवि द्वारा सामाजिक सरोकारों के दायित्वों के निर्वहन के मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव माधवपुर मसौधा की महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाया गया।

इसके अतिरिक्त कुलपति के दिशा-निर्देशन में टोनिया-बिहारीपुर ग्राम पंचायत में ग्रामवासियों को क्षय रोग के लक्षण एवं उसके निदान के लिए चिकित्सक द्वारा जागरूक कर नियमित उपचार के लिए दवाईयां वितरित की गई। इसके अलावा कुलपति के निर्देश पर दो बार रक्तदान शिविर लगाया। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ कर रक्तदान किया।

👉पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद स्तर पर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के 2,93210 शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योग किया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय परिसर एवं अयोध्या जनपद के प्रमुख स्थलों गुप्तारघाट, राम की पैड़ी, सरयू घाट तथा मसौधा ब्लाक गांव में ग्रामीणजनों ने सक्रियता से हिस्सा लिया। विवि की कुलपति प्रो गोयल के कुशल नेतृत्व में परिसर में वृहद वृक्षारोपण कर छात्रों को वृक्षारोपण से जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त विवि आवासीय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के शैक्षिक कैलेंडर को सत्र 2023 से नियमित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास किया गया। कुलपति प्रो गोयल के एक वर्ष पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बधाई दी।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...