Breaking News

मंदसौर के बाद Satna, मासूम पीड़िता की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश। सतना Satna में दुष्कर्म की शिकार चार वर्षीय लड़की को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली भेजा गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतार्इ जा रही है। एम्स प्रशासन द्वारा डॉक्टरों की एक टीम मासूम बच्ची की निगरानी के लिए गठित की गर्इ है।

Satna : महेन्द्र सिंह गौड़ नाम का युवक गिरफ्तार

सतना पुलिस ने इस मामले में महेन्द्र सिंह गौड़ (23) को गिरफ्तार किया है। चार साल की बच्ची को रविवार की रात आरोपी महेन्द्र सिंह गौड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाया था।

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि महेन्द्र सिंह गौड़ बच्ची के घर रात में गया। उस समय बच्ची के पिता कहीं किसी काम से गए थे तभी वह बच्ची को अपने साथ लेकर चला गया और उसने मासूम संग दुष्कर्म किया आैर फिर उसे घायल अवस्था में खेत में छोड़कर चला गया। इधर परिजनों ने बच्ची की तलाश के साथ ही पुलिस को सूचना दी। बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटे बाद उसे जिला अस्पताल सतना भेजा गया था। अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराआें आैर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाॅक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

उत्तर रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए दिल्ली क्षेत्र से चलाई स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली (दया शंकर चौधरी)। उत्तर रेलवे (NR)ने होली पर्व (Holi Festival) के मद्देनज़र अपनी ...