Breaking News

एम्बुलेंस में गूँजी किलकारी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

बिधूना। गुरुवार को क्षेत्र के पौथी गांव निवासी एक महिला ने सौथरा-सहायल मार्ग पर सौथरा अड्डा के निकट उस समय बच्चे को एम्बुलेंस में जन्म दिया, जब महिला को उसके परिजन सहार अस्पताल ले जा रहे थे। बच्ची के जन्म के बाद महिला के परिजनों ने उसको सीएचसी सहार में भर्ती करवाया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

क्षेत्र के पौथी गांव निवासी बलबीर की पत्नी सलोनी देवी गर्भवती थी। गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे सलोनी को दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद गांव की आशा अनीता देवी ने 108 नम्बर एम्बुलेंस को फोन से सूचना दी। जिसके बाद एम्बुलेंस चालक सुदेश कुमार व ईएमटी जगरूप सिंह करीब 7:45 बजे एम्बुलेंस लेकर गांव पहुंच गए और महिला व उसके परिजनों को लेकर अस्पताल ले जा रहे थे। एम्बुलेंस सहायल-सौथरा मार्ग पर सौंथरा अड्डा के निकट पहुंची ही थी तभी सलोनी को तेज दर्द होने लगा‌। जिस पर ईएमटी के कहने पर चालक ने एम्बुलेंस को सड़क के किनारे खड़ा कर लिया। जिसके बाद आशा के सहयोग से ईएमटी ने महिला का सफलता पूर्वक प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया और एम्बुलेंस में बच्चे किलकारी गूंजने लगी। जिसके बाद चालक व ईएमटी ने जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों खतरे से बाहर है। महिला को प्रथम उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

देर रात प्रयागराज-नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बैठने के लिए धक्का-मुक्की, अब हालात सामान्य

अलीगढ़। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन (Aligarh Railway Station) पर प्रयागराज एक्सप्रेस और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में ...