![बदलते मौसम में सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए ये 9 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड, जो किफायती भी हैं](https://janveena.com/wp-content/uploads/2025/02/anti-inflammatory-foods_large_1303_157-e1738980645276-750x441.jpeg)
बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना काफी जरुरी होता है। फरवरी के महीने में धीरे-धीरे सर्दी जाने लगती है, जिस वजह से कई लोग गर्म कपड़े पहना बंद कर देते हैं, जिस कारण वे बीमार पड़ने लगते हैं। इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना काफी जरुरी है। इसके साथ ही आप किन चीजों का सेवन कर रहे हैं, इससे भी सेहत पर काफी असर पड़ता है। अगर आप एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड का सेवन करते हैं, तो आपकी हेल्द बढ़िया रहेगी। खांसी-जुकाम का खतरा नहीं होगा। इसके साथ ही हेल्थ को भी कई फायदे होंगे। आइए आपको बताते हैं बदलते मौसम में किन एंटी-इंफ्लेमेटरी रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए।
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन का मात्रा सबसे अधिक होता है, जो इंफलेमेशन से लड़ने में मदद करता है और अपने पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और हीलिंग गुणों के साथ ही पूरे हेल्थ के लिए लाभदायक है। इस मौसम में हल्दी का दूध पीने से सर्दी-खांसी और जुकाम से छुटकारा मिल जाएगा।
लहसुन
लहसुन में एलिसिन होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है और हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ बनाएं रखता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। लहसुन के सेवन से सर्दी-खांसी दूर हो जाएगी। लहसुन को भूनकर सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है।
अदरक
बदलते मौसम में जुकाम-खांसी ज्यादा परेशान करती है। इसके लिए आपको इन एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजों का सेवन करना जरुर चाहिए। अदरक मल्टीपरपज से कम नहीं है। यह इंफ्लेमेशन कम करती है। इसके साथ ही डाइजेशन को भी ठीक करता है। इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन इंफ्लेमेशन और ब्लोटिंग दोनों को कम करने में मदद करता है। यह वेट को मैनेज करने में भी मदद करती है।
विटामिन सी रिच फल
इस मौसम में नींबू, संतरा, मौसमी खाना सबसे अच्छा माना जाता है। नींबू, संतरा, और मौसमी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है। इसके साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है और स्किन हेल्थ में भी काफी सुधार बना रहता है।
पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ बना रहता है। हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सूजन लड़ने में मदद करता हैं। इसके साथ ही पाचन में भी सहायता रहती है और ओवरऑल स्वस्थ भी बढ़िया रहता है। इसके साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
टमाटर
टमाटर खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही हेल्थ में काफी सुधार लेकर आता है। टमाटर का सेवन करने से स्किन को भी काफी फायदा मिलता है और शरीर भी एनर्जिट बना रहता है।
सूखे मेवे और बीज
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स सेवन करने से हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो इंफलेमेशन कम करता है, मास्तिष्क की कार्यप्रणाली बेहतर बनाता है और हार्ट हेल्थ को भी बढ़ावा देता है।
प्याज
प्याज में सबसे ज्यादा केरसेटिन पाया जाता है। यह सूजन को कम करता है, जिससे हार्ट हेल्थ में भी काफी सुधार होता है और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट लाभ देता है।