Breaking News

इन खिलाडियों को मिला Padma award

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान 6 खिलाड़ियों को Padma award से नवाजा गया। इनमें भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और स्नूकर चैम्पियन पंकज अडवाणी को पद्म भूषण दिया गया वहीँ वेट लिफ्टर मीरा बाई चानू, टेनिस स्टार सोमदेव देवबर्मन, स्विमर मुरली पेटकर और बैडमिंटन प्लेयर किंदाबी श्रीकांत को पद्म श्री सम्मान दिया गया।

धोनी समेत इन्हें मिला Padma award

पद्मभूषण
महेंद्र सिंह धोनी
  • भारत को टी20 वर्ल्डकप और 2011 का वनडे वर्ल्डकप दिलाने वाले विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके उत्कृट प्रदर्शन के चलते पद्म भूषण से नवाज़ा गया।
  • बता दें कि धोनी 312 वनडे में 9898 रन, 90 टेस्ट में 4876, और टी20 में 1364 रन बनाए हैं।
पंकज अडवाणी
  • पंकज अडवाणी भारत के सबसे ज्यादा विश्व खिताब जीतने वाले स्नूकर के खिलाड़ी हैं।
  • 32 साल के आडवाणी लगातार बिलियडर्स और स्नूकर दोनों में कामयाबी की नई कहानी लिख रहे हैं।
  • अभी उनके नाम कुल 18 विश्व खिताब हैं।
पद्मश्री
मीराबाई चानू
  • 2017 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम के महिलाओं के प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सैखोम मीराबाई चानू को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
किदांबी श्रीकांत
  • बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने पिछले सत्र में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार सुपर सीरीज खिताब फ्रेंच ओपन, डेनमार्क ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, इंडोनेशिया ओपन, इंडिया ओपन और चाइना ओपन सहित छह खिताब जीते थे।
मुरलीकांत पेटेकर
  • भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटेकर को भी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • पेटेकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर दुनिया भर को हैरान कर दिया था।
  • पेटेकर ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल मुकाबले में 37.33 सेकेण्ड्स का रिकॉर्ड बनाया था।
  • इसके अलावा वे जेवलीन थ्रो और स्लोलोम भी में फाइनलिस्ट थे।
सोमदेव देवबर्मन
  • एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता सोमदेव देवबर्मन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता सोमदेव को भी पद सम्मान दिया गया।
  • NCAA पुरुष टेनस चैम्पियनशिप में उनकी 44-1 जीत हार का रिकॉर्ड हैं।
  • 2010 में कॉमनवेल्थ खेलों में पुरुष सिंगल्स में गोल्ड मेडल, 2010 में चीन के एशियन गेम्स में सिंगल्स और डबल्स में स्वर्ण पदक दिलाने वाले सोमदेव अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा आदि में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं और सामान्यतः मार्च/अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में राष्ट्रपति उन्हें प्रदान करते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...