करी पत्ता का इस्तेमाल खाने में किया किया जाता है। साउथ इंडियन खाना बिना करी पत्ता के अधूरा है। लेकिन शायद ही लोग इससे होने वाले फायदो के बारे में जानते हो। करी पत्ता में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैगनीशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में होने वाली कई बीमारियों को दूर ही रखता है। साथ ही कई ब्लड शुगर , आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होता है।
ब्लड शुगर
करी पत्ता शरीर में नेचुरल तरीके से इंसुलिन का निर्माण करता है।
कब्ज की समस्या नहीं होने देता
फाइबर युक्त होने की वजह से यह आपके पेट की सफाई के लिए बेस्ट है। आपको अगर कब्ज की समस्या रहती है तो रात सोने से पहले गुनगुने पानी के करी पत्तों का सेवन करें।
वेट लोस होता है
फाइबर यु्क्त होने की वजह से कढ़ी पत्ते का सेवन आपकी भूख काफी देर तक शांत रखता है। जिससे आपका वजन बेवजह नहीं बड़ता।
चोट में है फायदेमंद
चोट लग जाने पर पर करी पत्ते का लेप बनाकर लगाएं। इससे चोट जल्द ठीक हो जाएगी।
आंखों की रोशनी
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए 1 कप पानी में 10 करी पत्तों को उबाल कर छान कर पिएं। आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच शहद भी डाल कर पी सकते हैं।
बालों की लंबाई बढ़ाता है
बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए आप मेहंदी में करी पत्ता का रस मिला कर लगाएं। इसके साथ ही पसीने के कारण ृबालों में से आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी।