Breaking News

रक्त प्रवाह में सुधार लाने के लिए इस तरह करे चॉकलेट का सेवन

खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से आजकल अधिकतर पुरुष थकान, कमजोरी, सुस्ती, खून की कमी आदि समस्याओं का शिकार हैं। कुछ ऐसे भी पुरुष हैं, जो दिन में सिर्फ एक बार ही खाते हैं। कुछ लोग तो सुबह का नाश्ता तक नहीं करते हैं। ऐसा में शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और आप बार-बार बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। खराब खान-पान का यौन जीवन भी असर पड़ता है। अगर आपको हेल्दी और फिट रहना है, तो आपको इन चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

1) चेरी
वेबएमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेरी गले की मांसपेशियों को कैसे शांत रखती हैं। चेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको कई गंभीर समस्याओं से बचाने में सहायक है। रोजाना चेरी का जूस पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।

2) चॉकलेट
चॉकलेट रक्त प्रवाह में सुधार कर सकती है। डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉल्स खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को रोक सकते हैं, परिसंचरण में सुधार कर सकते हैं और रक्तचाप को नियंत्रित रख सकते हैं। खराब रक्त प्रवाह वाले पुरुषों में इरेक्शन की समस्या होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए आपको चॉकलेट खानी चाहिए। लेकिन बहुत ज्यादा चॉकलेट से वजन बढ़ सकता है।

3) शेलफिश
यह मछली जिंक का भंडार है जो हृदय, मांसपेशियों और प्रजनन प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। जिंक की कमी से शुक्राणु की गुणवत्ता और मेल इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप मछली नहीं खाते हैं, तो बीफ, टर्की, चिकन, नट्स, और बीज जिंक के बेहतर स्रोत हैं।

4) एवोकेडो
यह मलाईदार फल हेल्दी फैट का भंडार है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है। जैतून के तेल और नट्स में भी हेल्दी फैट होता है।

5) फैटी मछली
वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, हेरिंग, सार्डिन, और हलिबूट स्वस्थ वसा का बेहतर स्रोत हैं। इनकें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये हृदय रोग से बचाने में सहायक हैं। इससे दिल की बीमारी से मरने की संभावना भी कम हो सकती है।

 

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...