Breaking News

हिमस्खलन से तीन सैनिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सेक्टर में कई बार हिमस्खलन होने से तीन सैनिकों की मौत हो गई। सैनिकों की चेक पोस्ट बर्फ के नीचे दब गई थी। एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘अप्रत्याशित बर्फबारी से बटालिक सेक्टर में कई बार हिमस्खलन हुआ जिससे एक चैकी बर्फ के नीचे दब गयी और पांच सैनिक बर्फ के नीचे फंस गए।’’
उन्होंने बताया कि उनमें से दो को निकाल लिया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अन्य तीन सैनिकों को बचाया नहीं जा सका। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच काकसार सेक्टर में भी सैन्य चेक पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आईं। इस मामले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘काकसार सेक्टर में भी चैकियां हिमस्खलन का शिकार हुईं लेकिन वहां फंसे सभी सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।’

Three soldiers die from avalanches

About Samar Saleel

Check Also

मां सफाईकर्मी तो पिता चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, नौवीं बार में पास की UPSC सिविल सेवा परीक्षा

मुंबई : सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी- ...