लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षण, कुशल प्रबंधन और सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियों के उचित प्रलेखन में उत्कृष्टता के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य का अग्रणी संस्थान है।
इन प्रयासों को देखते हुए, लखनऊ विश्वविद्यालय का स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन किया गया और इसे आईएसओ 9001: 2015 के निर्देशों के अनुरूप पाया गया।
आईएसओ (ISO), अर्थात इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्ड, एक गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम -QMS) बनाने के लिए निर्देशों को परिभाषित करता है।
जो गुणवत्ता को नियंत्रित करने वाली प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के अभिलेखीकरण के लिए एक आधिकारिक प्रक्रिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय को UK CERTIFIED Ltd. (UK) द्वारा अपने मानक और गुणवत्ता प्रबंधन के लिए प्रमाणित किया गया है।