Breaking News

मेष, सिंह व मीन का दिन है आज शुभ होगा अच्छे कर्मों का हिसाब, शनि महाराज करेंगे न्याय….

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं कुंडली में शनि को दुख का कारक माना गया है। इनका रंग काला और रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनि महाराज हैं, वहीं इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी मां काली व राम भक्त श्री हनुमान जी की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि –दिन अनुकूल है स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं अन्यथा अपकीर्ति हो सकती है अत: सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

2. वृषभ राशि –दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझबूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

3. मिथुन राशि –निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

4. कर्क राशि –रुके निर्माण कार्यो में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

5. सिंह राशि –नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नोकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते है।

6. कन्या राशि –आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

7. तुला राशि –आप की मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

8. वृश्चिक राशि –आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने के साथ ही मन में प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

9. धनु राशि –समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें,मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।

10. मकर राशि –अनचाहे काम करना होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा।पिता से अनबन हो सकती है।

11. कुम्भ राशि –कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नही मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

12. मीन राशि –परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होने के साथ ही शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

??आज का पंचांग-05 दिसम्बर 2020??

तिथि पंचमी – 20:12:27 तक
नक्षत्र पुष्य – 14:27:58 तक
करण कौलव – 08:13:04 तक, तैतिल – 20:12:27 तक
ऋतु हेमन्त
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग ब्रह्म – 09:31:55 तक
वार शनिवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:59:46
सूर्यास्त 17:24:00

?चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रोदय 21:48:00
चन्द्रास्त 11:01:59

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:24:14

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 06:59:46 से 07:41:23 तक, 07:41:23 से 08:22:59 तक
कुलिक 07:41:23 से 08:22:59 तक
कंटक 11:51:04 से 12:32:41 तक
राहु काल 09:00:00 से 10:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:14:18 से 13:55:55 तक
यमघण्ट 14:37:32 से 15:19:09 तक
यमगण्ड 13:29:55 से 14:47:57 तक
गुलिक काल 06:59:46 से 08:17:47 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:51:04 से 12:32:41 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व
? ताराबल – अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
? चन्द्रबल – वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ।

जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...