Breaking News

आज मेष राशि के जातकों का स्थानांतरण का प्रयास सफल होता दिखाई देगा एवं कर्क राशि के जातकों को मिलेगा वाहन सुख

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम का माना गया है। इनका रत्न मूंगा है। इस दिन की कारक देव हनुमान जी हैं। जबकि इस दिन शक्ति की देवी मां दूर्गा की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि –नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के चलते भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वयं पर नियंत्रण रखते हुए नकारात्मक सोच को दूर करें। पारिवारिक माहोौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

2. वृषभ राशि –क्रोध की अधिकता के बीच कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

3. मिथुन राशि -व्यवसाय में उन्नति के साथ ही भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार के बावजूद अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि –आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे। वहीं विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति की संभावना के बीच अपनी संतान से विवाद हो सकता है।

5. सिंह राशि –अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग के बीच आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने मन की बात हर किसी को न बताएं। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

6. कन्या राशि –मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

7. तुला राशि –किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जाएगा।

8. वृश्चिक राशि –जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता कुछ संबंधों को कमजोर कर देगी। आप जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं, उचित होगा सहने की शक्ति रखते हुए स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

9. धनु राशि –उचित होगा समय के साथ स्वयं को भी बदलते हुए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

10. मकर राशि –अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से सम्बन्ध बनेंगे।

11. कुम्भ राशि –व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

12. मीन राशि –राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। पारिजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। अपनों से धोखा मिलने की संभावना के बीच पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

??आज का पंचांग – 01 दिसंबर 2020??
तिथि प्रतिपदा – 16:54:01 तक
नक्षत्र रोहिणी – 08:30:53 तक
करण कौलव – 16:54:01 तक, तैतिल – 29:42:09 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग सिद्ध – 11:06:40 तक
वार मंगलवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:56:44
सूर्यास्त 17:23:48

?चन्द्र राशि वृषभ – 21:37:12 तक
चन्द्रोदय 18:08:59
चन्द्रास्त 07:33:59

? संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:27:03

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:02:09 से 09:43:57 तक
कुलिक 13:12:58 से 13:54:46 तक
कंटक 07:38:33 से 08:20:21 तक
राहु काल 15:00:00 से 16:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 09:02:09 से 09:43:57 तक
यमघण्ट 10:25:45 से 11:07:34 तक
यमगण्ड 09:33:30 से 10:51:53 तक
गुलिक काल 12:10:16 से 13:28:39 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) –  अभिजीत 11:49:22 से 12:31:10 तक
☀️ दिशा शूल – उत्तर
? ताराबल  – अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।
? चन्द्रबल  – वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।

*जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्मा राम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...