Breaking News

किसान गोष्ठी मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

ऊंचाहार/रायबरेली। किसानों की आय वृद्धि को बढ़ाने को लेकर ब्लॉक सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर योजनाओं के बारे में जानकारियां ली। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने अपने संबोधन में किसानों को बताया कि किसान हमारा भगवान है और भाजपा की सरकार खासकर मोदी जी के नेतृत्व में किसानों का विकास हो रहा है।सरकार सौभाग्य निधि, किसान सम्मान जैसी योजना लाकर किसानों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है, और कृषि व्यवसाय के रूप में आज कार्यक्रम हो रहा है।

उसके परिवेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म की खेती,गन्ना उत्पादन, दुग्ध डेयरी, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन योजनाओं को आज सरकार धरातल पर उतारकर सीधा किसानों को लाभ दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने बताया कि 1163 लाभार्थियों को पीएम आवास मिलना है। 200 लोगों को आवास स्वीकृत कर पत्र वितरित किया जा रहा है। साथ ही साथ मनरेगा कार्य योजना मे व्यक्तिगत लाभ, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन सहित समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने किसानों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने पशुपालन,मत्स्य पालन, मुर्गी पालन आदि के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि अच्छे नस्ल के पशुओं से अच्छा दुग्ध उत्पादन होगा जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।जिसके बाद मुर्गी पालन,मत्स्य पालन के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया।गोष्ठी मे कुंवर जितेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर वीडियो विजयंत कुमार सिंह, भाजपा नेता डीएन पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, बीटिएम शिव चरन वर्मा, एडीओ कृषि वीरेंद्र सिंह, रामदत्त पान्डेय, किसान धर्मराज तिवारी,जगदीश प्रसाद सिंह, रामगोपाल सिंह चंदेल, जयचंद वर्मा, राकेश सिंह यादव, संकठा प्रसाद पांडेय, गोलू अग्रहरी आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...