Breaking News

आज इस राशि के जातको को मिलेगा शुभ समाचार, जरुर देखे अपना राशिफल

मेष :आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है।

 

वृषभ : घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। धन प्राप्ति सु्गम होगी।

मिथुन : कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं। आप बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। आप घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिल सकता है।

कर्क : किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। आशा व निराशा के भाव रहेंगे। खर्च से हाथ तंग रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। जोखिम बिलकुल न उठाएं।

सिंह : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।  नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

कन्या :आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परेशानी में खुद को संभाल लें। विवाद के मामलों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी।  आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

तुला : अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कुछ खास काम निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। काम में भी मन लगेगा। आपको संयम बरतना होगा।

वृश्चिक: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग बनते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धनार्जन होगा।

धनु : आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। अपने आप पर भरोसा रखें।

मकर : बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह लें। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

कुंभ : शत्रु सक्रिय रहेंगे। चुगलखोरों से सावधान रहें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। नई आर्थिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। काफी समय से रुके काम पूर्ण हो सकते हैं। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रमाद न करें।

मीन :प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी में संयम रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...