Breaking News

आज विघ्नहर्ता श्री गजानन जी महाराज सभी राशियों का विघ्न करेंगे दूर

आज बुधवार का दिन है। ज्योतिष में चंद्र के पुत्र बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में बुध को बुद्धि का कारक कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री गणेश जी हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

1.मेष राशि-अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें, विवेक से कार्य करें। लाभ अवश्य मिलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

2.वृषभ राशि- आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।

3.मिथुन राशि-कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे, मेहनत का फल मिलेगा। धनागम हो सकता है। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

4.कर्क राशि- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा, स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।

5.सिंह राशि –अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ होगा, भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

6.कन्या राशि-अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें, व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

7.तुला राशि- दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा, निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

8.वृश्चिक राशि- व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।

9.धनु राशि-गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

10.मकर राशि-प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि, वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, कुसंगति हानि पहुंचाएगी। जोखिम न लें, पुराना रोग फिर उभर सकता है।

11.कुंभ राशि- मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं। अस्वस्थता रहेगी, विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख संभव है। संतान सुख संभव है।

12.मीन राशि- धर्मीक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे, संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी, शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।

??आज का पंचांग-02 दिसंबर 2020??

तिथि द्वितीया – 18:24:16 तक
नक्षत्र मृगशिरा – 10:38:02 तक
करण गर – 18:24:16 तक
पक्ष कृष्ण
योग साघ्य – 11:12:56 तक
वार बुधवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:57:30
सूर्यास्त 17:23:48

?चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 18:56:59
चन्द्रास्त 08:30:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:26:17

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 11:49:46 से 12:31:32 तक
कुलिक 11:49:46 से 12:31:32 तक
कंटक 16:00:17 से 16:42:02 तक
राहु काल 12:00:00 से 13:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 07:39:16 से 08:21:01 तक
यमघण्ट 09:02:46 से 09:44:31 तक
यमगण्ड 08:15:48 से 09:34:05 तक
गुलिक काल 10:52:22 से 12:10:39 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:18 तक
☀️ दिशा शूल – उत्तर
? ताराबल – भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल  – मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।

*जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

विश्वकर्मा पूजा विशेष: भगवान् विश्वकर्मा की अनुकम्पा से होता है उन्नति का मार्ग प्रशस्त

आज धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ...