Breaking News

तुला और मीन राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, देखें अपना राशिफल

मेष: दिन की शुरुआत कुछ मानसिक या शारीरिक कष्ट और तनाव के साथ हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। उतर्राध में हालात सही होंगे। पुराने मित्र के सहयोग से राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें रहेंगी।

 

वृषभ: पारिवारिक सुख वृद्धि होगी। भवन निर्माण की ओर कदम बढ़ेंगे। मित्रजनों का साथ मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कानूनी कार्यों में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा खयाल रखें।

मिथुन: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। अच्छे समाचार मिलेंगे। आर्थिक सुख-समृद्धि भी रहेगी। घर में वरिष्ठजनों से कुछ अप्रसन्नता रह सकती है। क्रोध पर संयम रखें।

कर्क: कारोबार, नौकरी, व्यापार, सभी क्षेत्रों के लिए दिन अच्छा है। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह: दिन की शुरुआत में कुछ काम को लेकर भागदौड़ रह सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर अधिकारियों का साथ मिलेगा। संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी।

कन्या: जीवन-साथी का सहयोग मिलने से पारिवारिक वातावरण अच्छा होगा। खर्चों की वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए कोई अच्छी सूचना आ सकती है।

तुला: ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में हालांकि दिन चुनौती भरा है। विरोधी और शत्रु पक्ष हावी रहेंगे और नुकसान की आशंका है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक: वाहन या भवन खरीदने के योग हैं। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा है। विस्तार के योग हैं। दिए हुए कर्ज वापस आने से धन आगमन की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

धनु: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में दौड़-भाग रहेगी। काम के बोझ के कारण मन में खिन्नता और अस्थिरता बनी रह सकती है। गृह संबंधी खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर: दिन आपके अनुकूल है। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पूजा-पाठ में रूचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

कुंभ: मित्रजनों का सहयोग मिलने वाला है। हालांकि घर में जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रह सकती है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।

मीन: विवाह के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। अच्छा समाचार मिल सकता है। व्यापार-कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दर्द जन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। धन निवेश को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

About News Room lko

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...