Breaking News

कल सीतापुर में जुटेंगे हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा एवं शपथ समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, प्रदेश प्रभारी शिव पूजन दीक्षित, व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंच रहे है।

पार्टी कार्यालय के मुताबिक राज्य के सीतापुर में महोली स्थित रामलीला मैदान, मुख्य रोड पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा किसान प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलायी जायेगी। इस दौरान हिन्दू महासभा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच रहे है। इस कार्यक्रम के साथ ही महोली में ही हिन्दू महासभा के कार्यालय का शुभारम्भ किया जायेगा।

वहीं दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के संगठनात्मक ढांचे में तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम 29 अगस्त को महोली सीतापुर में हो रहे किसान प्रकोष्ठ कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में हिन्दू महासभाई एकत्र होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करने जा रहे है।

About Samar Saleel

Check Also

Shia PG College : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ विषय पर संगोष्ठी एवं योगाभ्यास आयोजित

लखनऊ। आज भाषा विभाग के नियंत्रणाधीन उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान (Uttar Pradesh Bhasha Sansthan) एवं ...