Breaking News

अमेरिका में टॉरनेडो तूफान ने मचाई भयंकर तबाही, दर्जनों लोग घायल , चलाया गया राहत-बचाव कार्य

अमेरिका विनाशकारी टॉरनेडो तूफान से एक बार फिर भारी तबाही मचाई है। अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में आए तूफान और बवंडर की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है।

वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य चलाया रहा है।

अमेरिका के अरकंसास की राजधानी लिटिल रॉक और पड़ोसी शहरों में शुक्रवार को एक भयंकर बवंडर आया। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और तबाही की तस्वीरों ने अमेरिका को परेशान कर दिया। रिहायशी इलाकों में बवंडर से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दो बवंडर ने दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कुछ हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया। बड़ी-बड़ी इमारतों के साथ छोटे मकानों को भी बवंडर ने तबाह कर दिया। बड़ी बड़ी गाड़ियां हवा में उड़ गईं।

कुदरती आपदा से अरकंसास की राजधानी लिटिल रॉक में विनाशकारी तबाही हुई। पुलास्की काउंटी में आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने कहा कि तूफान के बाद कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण बंवडर से दर्जनों लोग मलबे में फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

अरकंसास के गवर्नर के मुताबिक तूफान ने टेनेसी बॉर्डर के पास लिटिल रॉक के पूर्व में लगभग 160 किमी विने इलाके में दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के बाद हरकत में आए गर्वनर के कार्यालय ने राज्य में इमरजेंसी लगा दी। पुलिस के मुताबिक शहर के पश्चिमी छोर के कई इलाके बवंडर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अरकंसास नदी के पार उत्तरी लिटिल रॉक के पास शहर में तूफान से 11 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

बवंडर के गुरजने के दौरान तेज़ हवा भारी बारिश और कहीं कहीं भारी ओला वृष्टि ने लोगों में दहशत से भर दिया। द वेदर चैनल की तरफसे पोस्ट फुटेज में लिटिल रॉक का एक भारी क्षतिग्रस्त इलाका दिखाया गया है। जिसमें कई घरों की छतें और दीवारें गायब हैं। जिनमें से कुछ ढह गए हैं और सड़कों पर खड़े वाहन पलट गए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात लिटिल रॉक समते आसपास के इलाकों में 90 हजार से ज्यादा लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई और अमेरिका के अलग अलग राज्यों में करीब तीन लाख घर बिजली नहीं होने से परेशान हैं।

अभी कुछ दिनों पहले अमेरिका के मिसिसिपी में बवंडर ने ऐसा आतंक मचाया कि दूर-दूर तक सिर्फ मलबा ही दिखाई दे रहा है। करीब डेढ़ सौ किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ता ये टॉरनेडो दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में तबाही और बर्बादी की नित नई कहानी लिख रहा है।

ऐसा लग रहा है जैसे धरती का कलेजा फट पड़ा है और आसमान के सीने में सुराख हो गया है। प्रचंड हवा के साथ सैकड़ों फीट ऊपर तक नाचता धूल का ये बवंडर जहां से गुजर रहा है। सब कुछ बर्बाद कर दे रहा है। एक भी घर नहीं बचा। बवंडर कितना शक्तिशाली और खतरनाक था की बड़े बड़ा मकान जमींदोज हो गए। कार तिनके की तरह उड़ने लगी। मानों ये तूफान सब कुछ तबाह करने के इरादे से आया था और जहां जहां से गुजरा वहां वहां बर्बादी के निशान छोड़ गया।

बवंडर ने रोलिंग फोर्क-मिसिसिपी डेल्टा सिटी में जमकर कहर बरपाया है। लोगों के घर-मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। इमारतों के साथ ही वाटर टॉवर भी ढह गया है। टॉरनेडो ने ऐसा हमला बोला है कि घरों की छत्त नहीं बल्कि पूरा घर ही मल्बे के ढेर में तब्दील हो गया है।

अब आपको बताते हैं कि एक बवंडर कितना शक्तिशाली होता है। एक बवंडर कई मिनटों या घंटों तक रह सकता है। 1000 किमी / घंटा तक रफ्तार से ये चलता है। ये जिस रास्ते से गुजरता है तीन किलोमीटर तक की चौड़ाई में तबाही का निशान छोड़ जाता है। वसंत और गर्मियों में ज्यादा टोरनेडो आते हैं। ज्यादातर बवंडर गरज के साथ आते हैं।

अमेरिका पर कुदरत का कहर ऐसा बरपा है कि आम तौर पर मई-जून में आने वाला बवंडर मार्च में ही तबाही मचा रहा है। अमेरिका के कई शहरों को अपनी ताकत का एहसास दिला रहा है। मिसिसिपी में करीब 10 साल बाद तांडवकारी बवंडर आया है। अमेरिका में हर साल 1,000 टॉरनेडो की चेतावनी दी जाती है। हर साल औसतन 100 लोगों की मौत होती है। 2011 में सबसे ज्यादा 553 लोग मारे गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक टॉरनेडो की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसकी वजह से मची तबाही में फैला मलबा 30 हजार फीट ऊपर तक उड़ा। टॉरनेडो जमीन पर करीब 1 घंटे तक रहा। मिसिसिपी के मेयर टेट रिव्ज ने बताया कि प्रभावित इलाके मे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सबसे ज्यादा तबाही मिसिसिपी के रोलिंग फॉर्क कस्बे में मची है। टॉरनेडो की रफ्तार इतनी तेज थी कि घरों की सारी खिड़िकियां टूट गई। आधे से ज्यादा कस्बा पूरी तरह से तबाह हो चुका है। ‘टॉरनेडो’ को भी दुनिया के सबसे खतरनाक तूफानों में से एक माना जाता है।

About News Room lko

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...