Breaking News

परिवहन निगम अयोध्या के लिए संचालित करेगा रामरथ बसें

• प्रथम चरण में वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बलिया एवं लखनऊ से कुल 10 रामरथ बसें की जाएगी संचालित-दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को अयोध्या रामजनम भूमि व भगवान श्रीराम मंदिर दर्शन करने आने के लिए बेहतर सुविधायुक्त रामरथ बसें जल्द ही संचालित की जायेंगी।

👉लता चौक पर मंडलियां भजन गायन में मस्त, कोई संत बाइक पर… तो कोई शांत मन

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम ने प्रथम चरण में 10 बसों के संचालन की योजना बनायी है। प्रथम चरण में 10 बसे अयोध्या के लिए चलायी जायेंगी, बाद में प्रदेश के सभी जनपदों से अयोध्या के लिए रामरथ बसें परिवहन निगम चलाएगा।

परिवहन निगम अयोध्या के लिए संचालित करेगा रामरथ बसें

परिवहन मंत्री ने बताया कि लखनऊ-अयोध्या के लिए 1, वाराणसी-अयोध्या के लिए 4,बलिया-अयोध्या के लिए 1, गोरखपुर-अयोध्या के लिए 2 एवं प्रयागराज से अयोध्या के लिए 2 रामनाथ बसें चलायी जायेंगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को रामरथ बसें अलग रंग में दिखायी देंगी, जिससे कि श्रद्धालुओं को रामरथ बसों को पहचानने में सुविधा होगी।

👉हवाई हमलों के बाद ईरान-पाकिस्तान में तनाव, जवाबी कार्रवाई से बैचेन हो उठा चीन; मध्यस्थता का अलापा राग

परिवहन मंत्री ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या दर्शन करने आएंगे।श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया हो इसके लिए स्पेशल रामरथ बसें संचारित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि यह बसें 51 सीटर होगी एवं किराया भी साधारण बसों के बराबर ही रखा गया है।

परिवहन निगम अयोध्या के लिए संचालित करेगा रामरथ बसें

लखनऊ चारबाग बस स्टेशन से अयोध्या धाम बस स्टेशन का किराया 256 रुपए एवम अवध बस स्टेशन से अयोध्या धाम बस स्टेशन का किराया 218 रुपए होगा।

About Samar Saleel

Check Also

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधि मंडल पहुंचा हाथरस, घायलों का जाना हाल

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर ...