Breaking News

श्रीराम के लिए सत्ता का त्याग करने वाले श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को शत शत नमन – प्रशान्त भाटिया

लखनऊ में प्रथम पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे समस्त राम भक्त

लखनऊ। पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शकल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर कल्याण सिंह सनातन सेवा समिति न्यास द्वारा भावपूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन सिटी मोंटसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार में 20 अगस्त को सायं 5:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के संबंध में न्यास द्वारा आज दिनाँक 18/08/2022 को हज़रतगंज स्थिति रॉयल कैफे होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए न्यास के अध्यक्ष एवं संयोजक प्रशांत भाटिया ने कहा कि आज हम सब आजादी के अमृत महोत्सव के सबसे अनमोल हीरा कल्याण सिंह जो त्याग की प्रतिमूर्ति है, जिन्होंने धर्म और संस्कृति के लिए राजनीतिक क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण सत्ता का भी त्याग करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ न्यौछावर कर दिया, हम सभी के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया था। कल्याण सिंह ने राम के लिए सत्ता का त्याग किया था। उनके त्याग का प्रकटीकरण भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हम सब के सामने है।

न्यास के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया ने संस्था के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि हम सब के आराध्य प्रभु श्रीराम जी के अनन्य परम भक्त कल्याण सिंह का जीवन का एकमात्र उद्देश्य “राम काज किन्हें बिना मोहि कहाँ विश्राम” हेतु कल्याण सिंह ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जिससे रामलला जी को तंबू से निकाल कर उनका भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, इसलिए सम्पूर्ण भारत का एक एक व्यक्ति उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। इस न्यास ट्रस्ट के माध्यम से देश एवं प्रदेश में श्रद्धेय कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित करना एवं उनके राष्ट्र प्रेम के मूल भावनाओ एवं विचारों को प्रचार प्रसार कर देश वासियों में राष्ट्र चिंतन एवं आराधना की भावना जागृत करना है। जिससे उनके त्याग एवं बलिदान को आने वाली पीढ़ियों को स्मरण कराने के साथ जन कल्याण हेतु जनकल्याण कार्य करेगा। यह न्यास अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग सम्पूर्ण विश्व मे प्रसारित करने के लिए कार्य करेगा।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित कल्याण सिंह के विधिक सहयोगी कैप्टन सुभाष ओझा ने कहा कि कल्याणा जी ने जीवन पर्यंत राष्ट्रधर्म एवं संस्कृति के मूल्यों की स्थापना के लिए कार्य करते रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में इमानदारी और स्वच्छता का नया प्रतिमान स्थापित किया। श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के बारे में बताते हुए न्यास के महासचिव प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि सभा का आयोजन आदरणीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर कल्याण सिंह से जुड़े कार्य करने वाले सहयोग का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं बृजेश पाठक और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर अपनी ओजस्वी प्रस्तुति देंगे।

पत्रकार वार्ता में राधेश्याम गुप्ता पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, डॉ. आलोक मिश्रा, उदय भान सिंह, संजय कुमार पांडेय, अजय कुमार अग्निहोत्री आदि न्यास के सदस्य मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी ने कहा, संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास- आरक्षण में सेंधमारी नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान का गला घोंटकर, पिछड़े और अनुसूचित जातियों के ...