Breaking News

पास्को आरोपी दो इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया। जिले के सदर क्षेत्र में पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित व फरार चल रहे 5-5 हजार रूपए के इनामियां दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देश पर अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने पास्को एक्ट आरोपी 5-5 हजार रूपए के पुरस्कार घोषित/वाँछित अभियुक्त रिहान उर्फ मन्नू निवासी नई बस्ती ठठिया कन्नौज व शाहरूख उर्फ गुड्डा निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात को खानपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ न्यायालय ने गैरजमानती वारंट जारी किया था, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिन पर एक सप्ताह पूर्व ही पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया गया था।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बड़े मंगल पर की प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Finance Minister Suresh Kumar Khanna) ...